कर्नाटक जीत पर झारखंड कांग्रेस में खुशी का माहौल,ढोल, नगाड़े, पटाखों के साथ मनाया जश्न

रांची: कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल दिखा। ढोल, नगाड़े, पटाखों के साथ कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, विधायक दीपिका पांडे सिंह, अनूप सिंह, पूर्व विधायक ममता देवी, महासचिव विनय सिंहा दीपू, राकेश सिन्हा, रविंदर सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ एम तौसीफ रमा खलखो, गजेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
वहीं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज कर्नाटक की जनता ने 40 प्रतिशत रिश्वतखोरी वाली भाजपा की सरकार को शिकस्त दी है। एक बार फिर वहां की जनता ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर विश्वास जताया है, पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए कर्नाटक की जनता का आभार। कर्नाटक का परिणाम यह साबित कर दिया कि राहुल गांधी ने जो भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक लगभग 4000 किलोमीटर पैदल चल कर देश की जनता को मोहब्बत का पैगाम दिया, नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलना है जैसी बातों का असर देखने को इस चुनाव में मिला है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के चुनाव में भाजपा एक बार फिर से नफरती एजेंडा लेकर मैदान में उतरी थी, लेकिन वहां की समझदार जनता ने भाजपा के नेताओं की बातों पर रत्ती बराबर भी ध्यान नहीं दिया, हद तो तब हो गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर्नाटका में रह कर लगातार सभा पे सभा और रोड शो करते रहे, उसके बावजूद भी मोदी जी की बातों को वहां की जनता ने तरजीह नहीं दिया। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आगे कहा कि मोदी जी और शाह जी ने जहां जहां रैलियां की, वहां भाजपा हारी है। इसका मतलब साफ है कि देश की जनता अब भाजपा को सत्ता में देखना नहीं चाहती है। उन्होंने जीत की खुशी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सिदा रमैया, डी के शिवकुमार, कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, एवं वहां की जनता को बधाई दिया।
विधयक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि देश में कांग्रेस के पक्ष में अब हवा बहनी शुरू हो गई है। कर्नाटक की जनता ने एक भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से बेदखल किया है। अब यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा और जिस भी राज्य में चुनाव होगा वहां कांग्रेस की जीत का परचम लहराता नजर आएगा कर्नाटक के चुनाव का असर 2024 के लोकसभा इलेक्शन में भी देखने को मिलेगा। पीएम मोदी और अमित शाह की बातों का कर्नाटक की जनता के ऊपर जरा भी असर नहीं हुआ।
भाजपा ने जिस तरह से देश के लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है कर्नाटक का इलेक्शन उसी का परिणाम है। देश की जनता देश के लोकतंत्र को बीजेपी के हाथों खत्म होते देखना नहीं चाहती है।
कर्नाटक के चुनाव के परिणाम आने के बाद कांग्रेस मुख्यालय के जश्न में शशि भूषण राय, शमशेर आलम, सूर्यकांत शुक्ला, कमल ठाकुर, नरेश वर्मा, बेलश तिर्की, राखी कौर, नीतू देवी, कविता देवी, सुभद्रा महली, नीलम सहाय, सनिता सिन्हा, रेखा सनगा, सगीता कुमारी, जयनाथ साहू, अजय जैन, केदार पासवान, पप्पू अजहर, आलोक तिवारी, मेहुल प्रसाद, गौरव सिंह, राखी प्रियदर्शिनी, डॉ0 समीर निरंजन, सलीम खान, निरंजन पासवान, वारिश कुरैशी, पप्पू अजहर, रजनीश साहू, प्रिंस बट्ट, सदाब खान, अख्तर अली, सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *