विश्व पर्यावरण दिवस पर झालसा ने हुटुबदाग गांव में चार दर्जन से अधिक पौधरोपण किया

खूंटी: झालसा, रांची के निर्देशन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन सोमवार को ग्राम हुटुबदाग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान डालसा एवं जिला वन विभाग के सहयोग से 50 से भी अधिक की संख्या में विभिन्न तरह के पौधे का रोपण किया गया।
कार्यक्रम का संबोधित करते हुऐ डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जल, वन और मृदा के संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आनेवाली मानव पीढ़ी के लिए पर्यावरण को संरक्षित एवं सवंर्द्धित करना नितांत आवश्यक है।
मौके पर चीफ एलएडीसी राजीव कमल ने कहा कि वर्ष 2023 का एजेंडा संरक्षण है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग समाप्त कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन पर निवेश किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी श्री बड़ाइक एवं अधिवक्ता मदन मोहन राम ने पर्यावरण का महत्व एवं मानव जीवन पर पर्यावरण का प्रभाव के संदर्भ पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान मध्यस्थता पर आधारित मन का मिलन पखवाड़ा अभियान के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि 29 मई से आरंभ यह कार्यक्रम 14 जून 2023 तक लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई कि मन का मिलन पखवाड़ा के तहत अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने मामलों का त्वरित एवं निःशुल्क निष्पादन कराएं। साथ ही अपने की दूरी मिटाएं और सुलभ न्याय प्राप्त करें।
कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, डालसा पीएलवी अंजू कश्यप, लक्ष्मी कुमारी, ज्योति भेंगरा, चंदन कुमार, नेली कोनगाड़ी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *