समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त ने किया पौधारोपण

खूंटी: विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को मिशन लाईफ के तहत विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर सभी प्रखंडों में पौधारोपण किया गया एवं जलसहियाओं व नगर पंचायत के कर्मियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में जिलावासियों को पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी गयी। वातावरण का संतुलित होना ही सुरक्षित पर्यावरण की नींव है।
साथ ही समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए गए।

प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – उपायुक्त

उपायुक्त द्वारा पर्यावरण संरक्षण के संदेश दिए गए, बताया गया कि वर्तमान में हमें धरातल पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता है, ताकि हमारा पर्यावरण साफ व स्वच्छ रह सके। हमारे जीवन के लिए पेड़-पौधे बड़े ही अनमोल है।
उपायुक्त द्वारा आमजनों को जागरूक करने के उद्देश्य से बताया गया कि सभी लोगों के सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है।
जो हमारे लिए शुद्ध हवा देते हैं। लोग पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी-अपनी भूमिका निभाएं। इसके महत्व को समझते हुए सभी लोगों को पर्यावरण की रक्षा के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वह्न करना चाहिए।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो’’ अभियान का शुभारंभ

स्वच्छ भारत मिशन, खूँटी के अंतर्गत ग्राम स्तर पर आज दिनांक 05.06.2023 से 12.06.2023 तक ’’चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो’’ राज्य स्तरीय अभियान के चैथे चरण काकार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्येश्य से समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को उप-विकास आयुक्त खूँटी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस स्वच्छता रथ के माध्यम से जिला के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को माहवारी स्वच्छता पर प्रभावशाली संदेष को पमप्लेट एवं ओडियो के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।

मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, आईएसए के प्रतिनिधि, सीनी टाटा ट्रस्ट के प्रतिनिधि, सहायक अभियंता, जिला समन्वयक द्वारा अपने कार्यक्रम को सफल बनाने आह्वान किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप-विकास आयुक्त, कार्यपालक अभियंता द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहायक अभियंता, जिला समन्वयक ने अपने भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण को और समृद्ध करने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *