जेडीयू महिला प्रकोष्ठ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

रांची : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को  पुराना विधानसभा सभागार में झारखंड प्रदेश जेडीयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा आशा शर्मा की अध्यक्षता में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सर्वप्रथम बिहार में हमारे दल के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने पंचायतों में 50% महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है जिसे पूरे देश में अंगीकार किया और आज पूरे देश में पंचायतों का प्रतिनिधित्व 50% महिलाएं कर रही है । नौकरियों में 33% आरक्षण महिलाओं को सर्वप्रथम बिहार में मिला फिर अन्य राज्यों ने अंगीकार किया पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी श्री प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के समाज सुधार के ड्रीम प्रोजेक्ट नशाबंदी की अनिवार्यता झारखंड में होनी चाहिए और इसके लिए उन्होंने कहा कि आप सभी महिलाएं एकजुट होकर नशाबंदी के प्रति आंदोलन करें। विशिष्ट अतिथि सुधा चौधरी ने आगे कहा कि आज का समाज पुरुष प्रधान समाज है। इसलिए हमें संघर्ष करना पड़ रहा है ।महिलाएं अपने शक्ति को पहचाने एवं पूरे मनोयोग से समाज में फैली कुरीतियों का मुकाबला करें ।आने वाला कल हम महिलाओं का होगा ।अध्यक्षीय भाषण के क्रम में प्रदेश की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती आशा शर्मा ने आए हुए महिलाओं का स्वागत किया एवं संबोधित करते हुए कहा कि जहां महिलाएं दया, करुणा,ममता की प्रतिमूर्ति है।  वहीं दुर्गा रणचंडी है ।महिलाओं के आत्मबल को बढ़ाते हुए उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं अबला नहीं सबला है। जहां अपने बच्चे एव घर को सजाती है। अत्याचार का मुकाबला दुर्गा रन चंडी बन कर रही है फिर भी आज हम दहेज,बाल विवाह, डायन-बिसाही आदि का शिकार बन रही हैं समाज और सरकार को इस पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कार्यक्रम को दर्जनों महिला नेत्री एवं पदाधिकारियों ने संबोधित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष पूर्व
विधायक खीरू महतो,राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी प्रवीण सिंह विशेष अतिथि पूर्व मंत्री श्रीमती सुधा चौधरी सहित पार्टी के प्रदेश के वरीय नेता श्री उपेंद्र नारायण सिंह, उपाध्यक्ष डॉक्टर आफताब जमील,प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी श्री संजय कुमार सिंह प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, प्रदेश महासचिव श्री भगवान सिंह प्रदेश सचिव बैजनाथ पासवान, सुबोध कांत रत्ना शर्मा,सागर कुमार,पुष्पा पांडे,महिला अध्यक्षा धनबाद अनीता देवी,धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह,देवघर जिला अध्यक्ष कार्तिक कुमार,रजनी, सरस्वती, पिंकी देवी,झरिया पूर्णी,ममता कुमारी, आशा देवी,आशा कुमारी,किरण देवीअनीता जायसवाल,माधुरी देवी,संगीता कुमारी,लालती देवी चंद्रा देवी,फूलवती देवी,शीला देवी,कलावती देवी,मालती कुमारी रेशमी देवी,सीता देवी सुनैना,देवी देवंती देवी,रीना देवी बबीता देवी,ललिता देवी,बबीता देवी,माला देवी आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दी ।
                 

मंच पर उपस्थित जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष एवम अन्य जेडीयू नेत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *