जेडीयू प्रभारी अशोक चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे झारखंड,हुआ भव्य स्वागत,संगठन मजबूती पर करेंगे कसरत

रांची: झारखंड में जनता दल यू अपने संगठन को मजबूत करने और मिशन 2024 की तैयारी में जुट गई है। पार्टी संगठन को धारदार बनाने के लिए प्रदेश के नए प्रभारी सह बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को झारखंड पहुंचे। बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो, पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार, जदयू नेता सागर कुमार, धनंजय सिन्हा, आफ़ताब जमिल, पिंटू सिंह, निर्मल सिंह, शैलेंद्र महतो, अखिलेश राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
एयरपोर्ट से श्री चौधरी पुराना विधानसभा स्थित विधायक क्लब हाल पहुँचे जहां वह जदयू के सभी जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। पार्टी के सभी नेताओं ने एक-एक कर फूल माला से उनका स्वागत किया। मौक़े पर जदयू नेता आफ़ताब जमिल, अशोक चौधरी, भगवान सिंह, श्रवण कुमार, पिंटू सिंह, आशा शर्मा, उपेंद्र सिंह, कौशल कुमार, संजय सिंह, अखिलेश राय एवं अन्य ने 51 किलो कि माला से उनका अभिनंदन किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा की झारखण्ड में संगठन विस्तार की अपार संभावनाए है।
झारखण्ड में जदयू अपने पुराने तेवर में लौटेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में गुटबाज़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खीरू महतो को झारखण्ड का नेतृत्व सौंपा गया है और सभी नेताओं को उनसे कन्धे से कन्धा मिला कर चलना है। उन्होंने आगे कहा की उन्हें आज तक जो भी राजनीतिक ज़िम्मेवारी सौंपी गयी है उसका उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। झारखण्ड में जदयू किसके साथ चुनाव लड़ेगी यह चुनाव के समय शीर्ष नेतृत्व तय करेगा फ़िलहाल हर विधानसभा में संगठन को मजबूत किया जाएगा। पहले प्रमंडलवार और फिर जिलावार बैठक की जाएगी। पार्टी जन आंदोलन को लेकर मुखर होगी।
प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने कहा कि डॉ अशोक चौधरी को प्रभारी बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वे पुराने संगठनकर्ता है, उनके सांगठनिक अनुभव का लाभ झारखण्ड जदयू को मिलेगा। प्रदेश प्रभारी के साथ मिलकर झारखण्ड में पार्टी को शशक्त करेंगे।
मौक़े पर बिहार विधान परिषद के सदस्य विजय सिंह ने कहा नीतीश कुमार को विपक्ष प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में देख रहा है। झारखण्ड के कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए।
पूर्व विधायक गौतम सागर राणा ने कहा कि भाजपा देश में साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़का रही है। इसके विरुद्ध जदयू रथ निकाल कर लोगों को जागरुक करेगी। पूर्व मंत्री सुधा चौधरी बोली झारखण्ड में महिलाओं के संगठन को शशक्त किया जाएगा।
मौक़े पर जगन्नाथपुर की समाजसेवी मेनिका दत्ता ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में रामाकान्त मंडल, शारदा देवी, उचित महतो, रुद्रकांत लाल दास, त्रिभूवन दयाल , संजय ठाकुर, मनोज सिन्हा, अजय कुमार, अंजलि सिंह, संजय सिन्हा, रामस्वरूप यादव, दीप नारायण सिंह, प्रदीप महतो, सतीश दास, लालचंन महतो, ख़ुशबू कुमारी, कृष्णा सिंह घटवार, राजू सिंह एवं अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *