ऐसा भी होता है, जिले के पुलिस कप्तान को व्हाट्सएप पर भेज दिया अश्लील वीडियो

रांची। झारखंड में सोशल मीडिया का मिस यूज इस कदर हो रहा है कि जिले के पुलिस कप्तान को ही व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज दिया गया इसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। यह वीडियो जमशेदपुर के सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी को उनके व्हाट्सएप में भेजा गया। इसके बाद साइबर थाना की पुलिस इसकी पड़ताल में जुट गई। साइबर थाने की पुलिस ने ग्रुप के एडमिन को खोज निकाला लेकिन एडमिन ने साफ कहा कि मेरा ग्रुप हैक हो गया है। पुलिस ने जांच में पाया कि एक ही नंबर से तीन व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए थे। तीनों ग्रुप का नाम अलग अलग रखा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *