डेढ़ दशक बाद हजारीबाग में आज से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शुरू, जुटे दिग्गज भाजपाई

हजारीबाग झारखंड में प्रदेश भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक 27 मई से उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग में शुरू हो गई है।इसमें झारखंड के 11 सांसद, चार राज्यसभा सांसद, 26 विधायक और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों के अलावा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भाग ले रहे हैं। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम स्थित मंगलदोई के सांसद सह झारखंड प्रदेश के प्रभारी दिलीप सैकिया बतौर मुख्य अतिथि मौजूद हैं।बैठक में राज्य के ज्वलंत मुद्दे, राजनीतिक प्रस्ताव के प्रारूप और आगामी सांगठनिक कार्यक्रम पर पदाधिकारियों के बीच विशेष चर्चा और परिचर्चा होगी।हजारीबाग में करीब 15 साल बाद झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक यादव के कार्यकाल में हो रही है।वर्तमान में हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जायसवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव की देखरेख में यह कार्यक्रम हो रहा है। इससे पहले करीब 15 वर्ष पूर्व गुरु नानक पैलेस के सभागार में भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *