इलेक्शन कमीशन के बहाने भाजपा सत्ता में आने का सपना देख रही है: इरफान अंसारी

रांची : लीज माइंस प्रकरण में फंसे सीएम हेमंत सोरेन का बचाव और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए गठबंधन के विधायकों ने अपनी तैयारी कर ली है। मंगलवार को प्रदेश झामुमो कार्यालय में झामुमो और कांग्रेस के विधायकों ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में और भी कई ज्वलंत मुद्दे हैं और सबसे बड़ा मुद्दा इस समय बढ़ती मंहगाई है। लेकिन भाजपा इन मुद्दों पर कुछ नहीं बोलती है। चुनाव आयोग से सीएम हेमंत सोरेन को नोटिस भेजवाती है। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा इलेक्शन कमीशन के बहाने सत्ता में आने का सपना देखना छोड़ दे। इलेक्शन कमीशन ने हमारे सीएम को नोटिस भेजा है,उसका जवाब दिया जाएगा। लेकिन जिस तरह से भाजपा इस राज्य में माहौल क्रिएट कर रही है,उससे आम जनता दुखी है।
भाजपा मुद्दे को भटकाने का काम कर रही है। महंगाई के खिलाफ हमलोग सड़कों पर उतरेंगे।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा विगत दिनों से अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए लोकतंत की हत्या कर रही है। हमलोग लोकतंत्र के प्रहरी है। हमलोग उसे बचाएंगे।
उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के लोगों का निवाला छीनने का काम भाजपा कर रही है। पीएम अपने विलासिता के लिए आम आदमी पर टैक्स बढ़ा बढ़ा रहे हैं।
वहीं झामुमो विधायक सुदीब्य कुमार सोनू ने महंगाई पर आंकड़े प्रस्तुत किया। साथ ही राज्य सरकार की विकास योजनाओं का बखान किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार ने बेहतर कार्य किया है। यह भाजपा को अच्छा नहीं लग रहा है। वहीं सीएम लीज प्रकरण पर कहा कि
सीएम हेमंत सोरेन ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजा है। उन्होंने कुछ समय की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम ने चुनाव आयोग को संपूर्ण जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *