मोदी जी के लीडरशिप में भारत बोलता है और दुनिया सुनती है: दीपक प्रकाश

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने आठ वर्षों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाया है। देश 2000 में मुश्किलों से घिरा हुआ था। लेकिन देश आज आगे बढ़ रहा है। वे मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि अब दुनिया भारत को देखती है। आठ वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रीति समर्पित सरकार रही है। अयोध्या में राम मंदिर, धारा 370 का ,ट्रिपल तलाक को समाप्त करने का काम,नागरिकता कानून पारित किया।
453कानून जो अंग्रेजों के समय
बनाया गया था उसे बदला गया।
उन्होंने कहा कि पहले की योजना कागजों में रहती थी। लेकिन मोदी सरकार में धरातल पर दिख रही है। गरीबी 22 फीसदी से 8 फीसदी हो गई। प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ा है। केवल आठ साल में दोगुना हुआ है। विदेशी मुद्रा का भंडारण में बढ़ोतरी हुई।
शिक्षा के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में सात में छह अटल सरकार की देन है। 15 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है। सड़कों का जाल बिछा, तीन लाख पच्चीस हजार किमी सड़क निर्माण हुआ।
418डॉलर का निर्यात हुआ है। देश की आर्थिक व्यवस्था में सुधार हुआ है।
कृषि के क्षेत्र में 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
वैकल्पिक ऊर्जा की बात करें तो सोलर एनर्जी के क्षेत्र में बेहतर कार्य हुए। दुनिया के कई देशों में इसकी चर्चा हुई है।
वहीं सेवा की बात करे तो उन्होंने कहा कि कोरोनकाल में दुनिया का सबसे व्यापक और तेजी से चलने वाला वैक्सिनेसन का काम भारत ने हुआ है। एक सौ 18 देशों में निर्यात किया। 17 देशों को मुफ्त टीका देने का काम किया है। महामारी में किसी को भूखे मरने नहीं दिया
80 करोड़ लोगों को मुफ्त में भोजन देने का काम किया गया।
किसान सम्मान निधि योजना चलाया। किसानों को लाभ मिला। 12 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में पैसा डाला गया।

आयुष्मान भारत की बात करे तो गरीब लोगों के पास मोदी कार्ड मिला. 55करोड़ लोगों का कार्ड बना। जिसमे 18करोड़ लोगों को लाभ मिला।
छोटे छोटे दुकानों को केंद्र की मोदी सरकार ने लाभ दिया।
मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। पूरे देश को आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम किया है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि यूक्रेन से 22हजार भारतीय छात्रों को घर पहुंचाया ।
मोदी जी के लीडरशिप में भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। पाकिस्तान को असली औकात बताने का काम किया। इस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा और शिवपूजन पाठक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *