गुमला में भारत जोड़ा यात्रा 15 अक्टूबर को

रांची :झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि आगामी 15 अक्टूबर को गुमला जिला में भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ होगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज 36 वें दिन भारत जोड़ो यात्रा दक्षिण भारत के कर्नाटक से गुजर रही है जिसे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।झारखंड में भी 10 अक्टूबर को भगवान बिरसा मुंडा के निवास स्थान उलीहातू से प्रारंभ हो गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव व झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय के निर्देशानुसार आगामी 15 अक्टूबर को गुमला जिला में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ होगा जिसमें राज्य के गणमान्य नेतागण शामिल होंगे।
गुमला जिला संयोजक आलोक दूबे ने कहा आजादी के बाद देश के इतिहास मे भारत जोड़ो यात्रा अमिट छाप छोड़ती जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य अनियंत्रित महंगाई, अप्रत्याशित बेरोजगारी,गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती नफरत, संवैधानिक व्यवस्थाओं पर लगातार हो रहे हमले, महिलाओं पर बढ़ता अत्याचार, किसानों के गरीबी और अन्य समस्याएं प्रमुख हैं।
पदयात्रा के दौरान शामिल नेताओं के द्वारा विभिन्न चौपालों एवं संपर्कों के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति की सही जानकारी हासिल करना, स्त्रियों के स्वास्थ्य की ओर विशेष रुप से ध्यान खींचना,बच्चों की शिक्षा पर ध्यान आकृष्ट करना,स्त्रियों का महंगाई की ओर विशेष रूप से जानकारी हासिल करना, पुरुष वर्ग का व्यवसाय पर ध्यान रखना, आम लोगों के साथ अपनी एकता स्थापित करना और सामाजिक समस्याओं को सुलझाने की ओर विशेष ध्यान देना,सामाजिक व धार्मिक सौहार्द की महत्ता बताने का प्रयास करना प्रमुख आयाम होंगे।
संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक दूबे 14 अक्टूबर को ही गुमला पहुंच जाएंगे और 15 अक्टूबर की भारत जोड़ो यात्रा को सफलीभूत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *