रांची नगर निगम के वार्ड 37 में समस्याओं का अंबार,क्या कहती है जनता,जरा आप भी सुने…

रांची : रांची नगर निगम के कई वार्ड में जन समस्याओं का अंबार है। उसमे वार्ड 37 में तो जनता को मूलभूत सुविधा भी नसीब नहीं हो रही है। यहां पर न तो सड़क है और न ही पेयजल की सुविधा।

यही नहीं वार्ड के गरीब लोगों को राशन भी नहीं मिल रहा है। वार्ड के लोगों से बात करने पर कहा कि चुनाव के समय वार्ड पार्षद नजर भी आए थे। चुनाव के बाद एक दो बार नजर आए।लेकिन उसके बाद कभी भी यहां की जन समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। बिजली,पानी,सड़क और अन्य सरकारी योजनाओं को उपलब्ध कराने की भी जरूरत नहीं समझा। लोगों ने कहा कि नगर निगम में चुनाव भी करीब है,इस बार हमलोग परिवर्तन का मन बनाया है।
वहीं राजद नेता गौरीशंकर यादव ने कहा कि वार्ड 37 गांव से भी बदतर हालत में है। सिर्फ नाम का नगर निगम क्षेत्र में यह वार्ड आता है,सुविधा नदारत है। स्थानीय वार्ड पार्षद लोगों की समस्याओं को सुनते नहीं है। सड़क,पेयजल,बिजली की समस्या के अलावा वार्ड में गंदगी का अंबार है। साफ सफाई पर कोई ध्यान में दिया जाता है। इस बार हम लोगों ने फूलकुमारी देवी को पार्षद के लिए चयन करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *