रांची के अमर पाठक बने इकॉनिक टाइम्स के फ्यूचर स्किल्स अवॉर्ड्स के असेसमेंट ज्यूरी

रांची के मांडर प्रखंड के कंदरी ग्राम निवासी अमर पाठक को इकोनॉमिक टाइम्स के प्रतिष्ठित फ्यूचर स्किल्स अवॉर्ड्स का असेसमेंट ज्यूरी न्युक्त किया गया है। ये प्रतिष्ठित अवार्ड 16 जुलाई को गुरुग्राम के द लीला एंबियंस में आयोजित किया जाएगा जिसमे देश के वरिष्ठ HR एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट के क्षेत्र के अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। रांची जिले मांडर प्रखंड स्थित कंदरी ग्राम में श्री भृगु राम पाठक और श्रीमती प्रेमलता पाठक के पुत्र अमर पाठक जी ने XLRI जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से शिक्षा प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करते हुए देश के HR जगत में विशेष स्थान और नाम कमाते हुए रांची और झारखंड का नाम ऊंचा किया है। अमर जी वर्तमान में 18 वर्ष के गहरे अनुभव के साथ वर्तमान में रिलायंस ग्रुप के टेक्सटाइल निर्माता आलोक इंडस्ट्रीज (जो की भारत की प्रथम पांच बड़ी टेक्सटाइल्स इकाइयों में आती है।) के लार्निंग एंड डेवलपमेंट हेड के पद पर मुंबई में कार्यरत हैं। इसके साथ ही अमर जी अनेक बिजनेस स्कूलों और अंतर्राष्ट्रीय मंचों के Advisory Board के सदस्य भी हैं। इनको एक इंडस्ट्री और मानव संसाधन विकास के विशेषज्ञ के तौर पर अनेकों पुरस्कार से विभूषित किया गया है। अनेकों मंचों पर एक अनुभवी पैनल स्पीकर के तौर पर अपने विचारों को रखने के साथ हीं साथ विभिन्न संस्थानों में इन्हे गेस्ट लेक्चर के लिए आमंत्रित किया जाता रहा है।
बावजूद इनके व्यस्त समय के अमर जी अपने रांची से सीधे जुड़े हुए हैं और राज्य के कौशल विकास के लिए सकारात्मक योगदान के लिए सदैव तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *