आगामी विधानसभा चुनाव में सभी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उतारेगी उम्मीदवार : राष्ट्रीय अध्यक्ष

झारखंड जन क्रांति मोर्चा जेरावर की बैठक में युवाओं में भरा जोश

लातेहार : झारखंड जन क्रांति मोर्चा जेरावर की बैठक सोमवार को माको डाक बंगला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लातेहार जिला प्रभारी रवि पासवान ने की। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पासवान ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अंतिम व्यक्ति तक विकास योजना पहुंचाने को लेकर संकल्पित है। उन्होंने कहा कि झारखंड गठन के 22 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी आज भी बुनियादी सुविधाओं से लोग वंचित है। झारखंड में पर्याप्त भ्रष्टाचार, लूट, खसौट ,दुष्कर्म, हत्या बढ़ गई है। आज लोग स्वतंत्र भारत में भी स्वतंत्र नहीं है। हम झारखंड के युवाओं के माध्यम से पार्टी में बढ़चढ़कर जोड़कर भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहते हैं। आज वर्तमान समय में झारखंड में भय का माहौल है। जिससे युवाओं डर के मारे जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड के सभी विधानसभा सीट पर पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा कर चुनाव जिताने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस दौरान कई ग्रामीण महिला -पुरूष एवं युवाओं ने पार्टी में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण की। जिसपर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत किया और लातेहार कमेटी गठित कर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की बात कही। इस मौके पर जिला प्रभारी रवि पासवान, जिला अध्यक्ष सूबेदार उरांव, जिला सचिव नईम अंसारी, कोषाध्यक्ष सुनील भुइयां, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी, किरण चंद्रवंशी समेत कई लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *