राष्ट्रीय खेल घोटाला में कई सफेदपोशों पर गाज गिरनी तय, एसीबी ने सीबीआइ को सौंपा कागजाज

रांचीः झारखंड में हुए 34 वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन ने झारखंड को पहचान तो दिलाई, लेकिन इसके पीछे काला धब्बा भी छोड़ दिया। इसमें कई एंगल से घोटाले भी किए गए। ताजा जानकारी के अनुसार अब इस घोटाले में शामिल कई सफेदपोश पर गाज गिरनी तय है। वजह यह है कि एसीबी ने सीबीआई को वित्तीय अनियिमताओं से संबंधित फाइल के साथ सभी दस्तावेज सौंप दिए हैं। अब सीबीआइ जल्द प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू करेगी। झारखंड हाई कोर्ट ने हाल ही में सीबीआइ को इस घोटाले की जांच का आदेश दिया है। सूत्रों के अनुसार सीबीआई पटना शाखा के अधिकारी रांची में ही हैं। एसीबी ने साल 2010 में ही कांड संख्या 49/10 दर्ज किया गया था। दर्ज प्राथमिकी के 12 वर्ष बाद भी केस की जांच पूरी नहीं होने कारण हाई कोर्ट ने सीबीआई को इस पूरे मामले की जांच का आदेश दिया था और आदेश की कापी सीबीआइ मुख्यालय को भेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *