आइएएस पूजा सिंघल के खिलाफ भी एक्शन के मूड में. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मांगी जानकारी

रांचीः अब केंद्र सरकार भी पूजा सिंघल के खिलाफ एक्शन के मूड में हैं। केंद्र ने मनरेगा में हुई पूरी अनियमितता की जानकारी मांगी हैं। झारखंड कैडर के आइएएस सह केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव एनएन सिन्हा ने इस पूरे प्रकरण पर झारखंड के अफसरों से भी बात की है। उन्होंने पूजा सिंघल प्रकरण की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इधर राज्य सरकार की ओर से चतरा और खूंटी में मनरेगा में हुई अनियमिता की पूरी रिर्पोट केंद्र भेजी जाएगी। इसके अलावा झारखंड के अफसरों से यह भी कहा गया कि राज्य में जहां जहां मनरेगा में अनियमितता हुई है,उसकी रिर्पोट तत्काल भेजें। जानकारी के अनुसार जल्द ही केंद्रीय टीम झारखंड आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *