नगर पंचायत की बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर हुई बैठक,35000 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

खूंटी : नगर पंचायत खूंटी के सभागार में  कार्यपालक  पदाधिकारी की अध्यक्षता में  आयुष्मान कार्ड से  संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में  नगर पंचायत क्षेत्र के पीडीएस डीलर एवं स्वयं सहायता समूह  डीएवाई- एनयूएलएम  शहरी  की महिलाएं  एवं  वीएलई और सीएससी  के संचालकों  से साथ समन्वय  स्थापित कर  आयुष्मान कार्ड  बनाने के कार्य में  तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि  नगर निकाय क्षेत्र  अंतर्गत 35000 लोगों  को आयुष्मान भारत  से जोड़ा जाना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लाभार्थियों  को आनलाइन आवेदन भरवाने  तथा प्रज्ञा केन्द्रों में भेजवाने के कार्य में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उनका सहयोग करेंगी।
बैठक में नगर निकाय के नगर प्रबंधक,सीआरपी, सामुदायिक  संगठनकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *