चतरा में नप के निवर्तमान अध्यक्ष सहित 30 प्रत्याशी अयोग्य घोषित, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

चतरा: चतरा जिले में पिछले नगर परिषद चुनाव का आय-व्यय विवरण समय पर जमा नहीं करने के कारण पूर्व नप अध्यक्ष जमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव सहित 30 नेताओं पर चुनाव लड़ने पर ब्रेक लग गया है। वर्ष 2022 में तत्कालीन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने यह कार्रवाई की थी, जिसका असर अब नगर परिषद आम निर्वाचन-2026 में साफ दिखाई दे रहा है। जमुना प्रसाद इस बार फिर अध्यक्ष पद की दौड़ में उतरने की तैयारी में थे। गुरुवार को उन्होंने नामांकन प्रपत्र भी खरीदा, लेकिन अयोग्यता की पुष्टि होते ही उनका सपना चकनाचूर हो गया। गौरतलब है कि जमुना प्रसाद इसके पहले चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर चुके हैं और नगर की सेवा कर चुके हैं। मंदूर साव के चुनावी समर से बाहर होने के बाद चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।
चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किए गए 30 नामों के बाहर होते ही नगर परिषद चुनाव कर गणित पूरी तरह बदल गया है। कई वार्डों और अध्यक्ष पद पर नए चेहरों के उभरने की संभावना तेज हो गई है। 30 अयोग्य घोषित प्रत्याशियों के चुनाव नहीं लड़ने की पुष्टि निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार ने की है। इधर पूर्व अध्यक्ष समेत 30 अयोग्य घोषित होने के बाद चुनाव में उतरनेवाले कई प्रत्याशियों में हौसला बढ़ा है। विशेष कर अध्यक्ष के पद को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है।
ये 30 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए घोषित किए गए हैं अयोग्य*
अयोग्य घोषित किए गए नामों में अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ चुके यमुना प्रसाद उर्फ मंदूर साव, उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ चुके ख्याम कौसर अंसारी, मो. हबीब और सरयु निषाद का नाम शामिल है। वहीं, वार्ड पार्षद पद से चुनाव लड़ चुके जिन प्रत्याशियों पर चुनाव लड़ने पर रोक लगी हैं, उनमें मो. ऊबैद आलम, संजय कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिन्हा, अंजुम आरा, खुशबू कुमारी, गुड़िया देवी, अंजु कुमारी, सुमन दयाल, शत्रुधन कुमार राम, रीता देवी, शकुंतला देवी, ज्योति ओझा, ममिता जायसवाल, तस्सुम प्रवीण, मो. महमूद इसन, मो. समीम, अफसाना खातून, मदीना खातून, रोखसार परवीन, फिरोजा खातून, शमसुन निशा, महेश कुमार, युगल किशोर ठाकुर, रौशन कुमार, अमित कुमार व कलावती देवी का शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *