भोजपुर में रोहन कुशवाहा व डॉ. अरुण कुमार को बीजेपी ने बनाया प्रचार-प्रसार का संयोजक।
पटना। बिहार के भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने को लेकर बीजेपी ने एक बड़ा कदम उठाया है।बीजेपी के प्रदेश संयोजक राजीव रंजन ने एक पत्र जारी कर आरा के दो युवा व कर्मठ नेता रोहन कुशवाहा व डॉ. अरुण कुमार को पार्टी के प्रचार-प्रसार विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी इन दोनों नेताओं की पार्टी के प्रति समर्पण व कार्यकुशलता का प्रमाण है।
जहां राजीव रंजन ने इस नियुक्ति पर विश्वास जताते हुए कहा कि रोहन कुशवाहा व डॉ. अरुण कुमार जैसे ऊर्जावान नेताओं के सहयोग से पार्टी का प्रचार-प्रसार और भी अधिक प्रभावी होगा। उन्होंने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि ये दोनों अपनी संगठनात्मक क्षमता व लगन से आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करेंगे।”
इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद रोहन कुशवाहा व डॉ. अरुण कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विशेषकर प्रदेश अध्यक्ष व संयोजक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा व लगन के साथ निभाएंगे। हर कार्यकर्ता के साथ मिलकर जनता तक सरकार की नीतियों व विकास कार्यों को पहुंचाएंगे। गौरतलब हो कि
यह नियुक्ति बिहार में भाजपा के चुनावी अभियान को एक नई दिशा देगी।वहीं पार्टी को जन-जन तक पहुंचने में मदद करेगी।
दोनों नेताओं को पुरे प्रदेश से बधाई संदेश प्राप्त हो रहा है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से कुमुद पटेल व बिक्कु सिंह के अलावा कई लोगों ने बधाई दी है।



