लईयो 10 नंबर में अवैध कोयला खनन मुहानों को किया गया बंद

वेस्ट बोकारो (घाटो)। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत लईयो 10 नंबर आसपास के जंगलों मे अवैध रूप से चल रहे अवैध कोयला खनन मुहानों को झारखंड उत्खनन परियोजना प्रबंधन के आदेशानुसार एरिया सुरक्षाकर्मी (हजारीबाग चरही), स्थानीय पुलिस एवं वनविभाग ने संयुक्त रूप से डोजरिंग अभियान चलाकर रविवार को मिटी पत्थर के सहारे बंद कराया। अभियान लगभग दो घंटे तक चली। करवाई कर रहे पदाधिकारियों ने बताया कि कई महीनों से अवैध कोयला का खनन इन जगहों पर जोर शोर से चल रहा था। जिसकी भनक ना तो स्थानीय पुलिस ओर ना ही परियोजना प्रबंधन को लगी। कोयला तस्कर दिन के उजालों में अवैध रूप से कोयला का खनन कर रात के अंधेरे में ट्रैक्टर के माध्यम से आसपास के भट्ठा मे खपाते है। इस कार्य के लिए ये लोग भट्ठा संचालक से मोटी रकम वसूलते हैं। वहीं प्रबंधन, स्थानीय पुलिस एवं वनविभाग के इस कार्रवाई से कोयला माफियाओं में दहशत का माहौल व्याप्त है। मौके पर वन विभाग से नीलेश पोद्दार। हजारीबाग चरही एरिया सुरक्षाकर्मी प्रभारी महेंद्र प्रसाद मेहता,संतोष कुमार राय। परियोजना सेफ्टी ऑफिसर मनीष कुमार, राजू राम, विक्रम रजवार तथा अन्य गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *