चाईबासा में आईईडी ब्लास्ट,एक जवान शहीद,दो घायल

रांची। चाईबासा जंगल में आईईडी ब्लास्ट होने से अभियान पर निकले एक जवान शहीद हो गए। वहीं दो अन्य जवान जख्मी हुए हैं। घायलों को एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए रांची लाया जा रहा है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में हुए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के बम निरोधक दस्ते के कॉन्स्टेबल संतोष उरांव वीर गति को प्राप्त हुए। इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ 60 बटालियन के ही सेकंड इन कमान एजेतो तिने और कॉन्स्टेबल जयंता नाथ घायल हुए हैं। जहां दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ 60 बटालियन के सेकंड इन कमान एजेतो तिने अपने साथ बम निरोधक स्कॉड को लेकर चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा जंगल में आईईडी क्लीन करने के लिए निकले थे। सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों के द्वारा बड़े पैमाने पर आईईडी जमीन के नीचे लगा कर रखा गया है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईईडी निकालने का काम चल ही रहा था कि अचानक एक आईईडी में ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट की वजह से मौके पर मौजूद बीडीडीएस टीम के संतोष उरांव को गंभीर चोटें आई जबकि दो अन्य भी इसमें घायल हो गए।
……

……
पीएम मोदी के झारखंड आगमन से जनता में उत्साह,कांग्रेस, झामुमो में हताशा,निराशा,बेचैनी:आदित्य साहू

भाजपा सांसद आदित्य साहू ने कहा-पीएम मोदी के झारखंड आगमन से जनता में उत्साह,झामुमो,कांग्रेस मे निराशा

रांची: प्रदेश भारतीय जनता पार्टी राज्य की जनता,विशेषकर आदिवासी समाज के प्रति आभार प्रकट करती है जिन्होंने लाखों की संख्या में खूंटी पहुंचकर  प्रधानमंत्री जी के संबोधन को सुना।
भाजपा रांची की सम्मानित जनता का बहनों का,युवाओं का भी आभार प्रकट करती है जिन्होंने रात 11बजे ठंड में सड़कों पर घंटों तक खड़े होकर मोदी जी का स्वागत और अभिनंदन किया,ये बातें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कही।
श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर जनजाति गौरव दिवस के उत्साह में इसकी महत्ता में चार चांद लगा दिए।
आजादी के 76वर्षों के इतिहास में नरेंद्र मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचकर उन्हे नमन किया।
उन्होंने कहा कि राज्य की जनता,प्रदेश का जनजाति समूह उनके इस सम्मान को कभी भूल नही पाएगा। आने वाली पीढ़ियां उसे युगों तक याद करेगी।
कहा कि प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती,राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की धरती से देश के जनजाति समाज को 24हजार करोड़ की पीएम जन मन जनजाति न्याय महाअभियान की का शुभारंभ किया।ये अभियान उन लाखों आदिवासी परिवारों केलिए है जिनपर अभी तक ध्यान नही दिया गया। ये वैसा जनजाति समूह है जो विकास की मुख्यधारा से अबतक नही जुड़े।
कहा कि झारखंड केलिए 7200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ।किसान सम्मान निधि के तहत 15वीं किस्त के रूप में 18हजार करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेजे गए।
कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई।
उन्होंने कहा कि आईआईएम रांची  को नया भवन मिला , आईआईटी आईएसएम धनबाद को नया छात्रावास मिला।बोकारो में पेट्रोलियम ऑयल  डिपो मिला।हटिया पकरा सेक्शन, तलगरिया बोकारो सेक्शन और जरंगडीह पतरातु सेक्शन पर डबल रेल लाइन का मिला।
श्री साहू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जयंती,राज्य स्थापना दिवस,राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस,भाई दूज,सोहराई जैसे उत्सवों के अवसर पर प्रधानमंत्री जी के हाथों से इतना बड़ा उपहार पाकर झारखंड की जनता,आदिवासी समाज खुशियां मना रहा, लोगों में उत्साह है।लेकिन राज्य की जनता को ठगने वाले,जल जंगल, जमीन की लूट मचाने वाले कांग्रेस ,झामुमो के नेता हताश और निराश हैं।
कहा कि उन्हे कार्यक्रम की सफलता पच नहीं रही इसलिए उल्टी सीधी बातें,अनर्गल असंवैधानिक बातें कर रहे।इनसे राज्य की जनता अच्छे सोच की उम्मीद भी नही कर पाती।इनकी नीति नियत को जनता समझ चुकी है।
कहा कि इन्हे अपने खिसकते जनाधार को लेकर चिंता सताने लगी है। रात की नींद और दिन में चैन खत्म हो गया है।
कहा जिसने राज्य के आंदोलन को बेंचा खरीदा हो उनसे झारखंड के विकास की उम्मीद करना बेमानी है।
राज्य की भोली भाली जनता इनके झूठे वादों में एक बार फंस चुकी है लेकिन कहा जाता है काठ की हांडी को आग  पर बार बार नही चढ़ाया जा सकता।ये आदिवासियों के नाम पर केवल अपना और अपने परिवार की चिंता करते है।लूट कर खजाना भर रहे।राज्य की खनिज संपदा ,बालू पत्थर सब दलालों बिचौलियों से लूटवा रहे।
कहा कि राज्य में विदेशी शक्तियां आदिवासियों   को उनके धर्म संस्कृति से काटकर धर्मांतरित करा रही लेकिन हेमंत सरकार को उसकी कोई चिंता नहीं। इनकी जुबान इसपर नही खुलती है।
बांग्लादेशी घुसपैठियों से पूरे राज्य की डेमोग्राफी बदल रही। सरकार के सहयोग से घुसपैठिए राज्य में आधार कार्ड,राशन कार्ड बनवा रहे।आदिवासियों का हक छीन रहे लेकिन हेमंत सरकार मौन है।
आदिवासी बहन बेटियों की हत्या हो रही,दुष्कर्म हो रहे।टुकड़ों में काटा जा रहा लेकिन सरकार मौन है।
आदिवासी समाज के होनहार युवक युवतियों की हत्या हो रही सरकार चुप है।

कहा कि कांग्रेस झामुमो को राज्य का विकास ,जनजातियों दलितों पिछड़ों और  वंचितों का विकास अच्छा नही लगता। ये उन्हे मुख्य धारा से काटकर रखना चाहते है।
आज की प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,एवम अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पूर्व विधायक रामकुमार पाहन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *