08 फरवरी रविवार का राशिफल एवं पंचांग,पढ़िए आज आपके भाग्य में क्या है…

मेष राशि : चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो,अ।ऊर्जा के अपने ऊँचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएँ। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए ख़ुशनुमा एहसास रहेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके ज़रिए अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके प्रेमी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए आज किसी नदी का किनारा या पार्क की सैर बेहतर विकल्प हो सकता है।* उपाय :- नकारात्मक विचार ज़हर से भी ज़्यादा ख़तरनाक होते हैं इससे बचने के लिए चन्द्रमा को अर्घ्य (चावल, दूध मिलाकर) दें।


वृषभ राशि : इ, उ, ए, ओ, ब, बी ,बू, बे ,बो।अगर मुमकिन हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। आज पूरे दिन आप खाली रह सकते हैं और टीवी पर कई फिल्में और प्रोग्राम देख सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है। परिवार जीवन का अभिन्न अंग होता है। आज अपने परिवार के साथ आप घूमने का आनंद ले सकते हैं।* उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पीपल में पानी देना और उसकी जड़ में दीया जलाना शुभ है।*


मिथुन राशि : का,की , कु, घ, ङ ,छ, के, को, ह।शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। कोई अच्छी ख़बर या जीवनसाथी/प्रिय से मिला कोई संदेश आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। काम को समय पर निपटाकर जल्दी घर जाना आज आपके लिए अच्छा रहेगा इससे आपके परिवार वालों को भी खुशी मिलेगी और आप भी तरोताजा महसूस करेेंगे। कहते हैं कि स्त्रियाँ शुक्र और परुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे। परिवार के साथ आज शॉपिंग पर जाना संभव हैं, परन्तु थकान का अनुभव भी हो सकता है।* उपाय :- तांबे का पैसा और चाँदी दूध व चावल से धोकर जमीन में दबाएं, चावल, दूध घर के बाहर किसी पौधे में डालने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।*
कर्क राशि : ही, हू, हे, हो, डा, डी ,डू, डे,डो।गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आपको पहली नज़र में किसी से प्यार हो सकता है। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फ़िल्म देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है।* उपाय :- सोने की अंगूठी में मंगल यंत्र खुदवाकर धारण करना स्वास्थ्य के लिए शुभ है।*
सिंह राशि : मा, मी, मू, में, म़ो, ट, टी, टू, टे।आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी- लेकिन आर्थिक तौर पर फ़ायदेमंद साबित होगी। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौक़ा है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे। किसी ऐसे शख़्स का फ़ोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत-सी पुरानी यादें ताज़ा हो जाएंगी और आप समय में पीछे लौट जाएंगे।* उपाय :- धन प्राप्ति के लिए उगते हुए सूर्य को थोड़ी देर निहार कर सूर्य मंत्र(ॐ घृणि सूर्याय नमः) बोलें।*
कन्या राशि : टो,पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, प़ो।आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है। लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें।* उपाय :- किसी वृद्ध ब्राह्मण को भोजन करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।*
तुला राशि : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते।जो धुंध आपके चारों तरफ़ छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। दिन के पहले भाग में ख़ुद को थोड़ा अलसाहट भरा महसूस कर सकते हैं, लेकिन अगर आप घर से बाहर निकलने की हिम्मत जुटाएँ तो काफ़ी काम किया जा सकता है।* उपाय :- लाल चूड़ियाँ व लाल वस्त्र कन्याओं को दान में देने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।*
वृश्चिक राशि : तो,न, नी, नू, ने, नो, या, यी , यु।अपने ऊँचे आत्मविश्वास का आज सही इस्तेमाल करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। ग़लत बातों को ग़लत वक़्त पर कहने से बचें। जिन्हें आप चाहते हैं, उनका दिल दुखाने से बचें। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे, तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। आज आप अपने किसी दोस्त की वजह से किसी बड़ी मुश्किल में फंसने से बच सकते हैं।_
उपाय :- खाने में पीली वस्तुओं का प्रयोग अधिक करने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।धनु राशि : ये,यो, भा, भी,, भू, ध,फ, ढ़, भे।अपने स्वास्थ्य को नज़रअन्दाज़ न करें, शराब से बचें। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। आज आपके दिल की धड़कनें अपने प्रिय के साथ ताल-से-ताल मिलाती मालूम होंगी। जी हाँ, यह प्यार का ही ख़ुमार है। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है। लोगोंं के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।
उपाय :- घर में सफेद सुंगंधित पुष्प लगाकर उनकी देखभाल करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।* मकर राशि : भो,ज, जी,जू,जे जो, खी,खू, खे, खो, गा, गी।व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन इसे हमेशा के लिए सच मानने की ग़लती न करें। अपनी ज़िंदगी और सेहत का सम्मान करें। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।*
उपाय :- अपाहिजों को रेवड़ियाँ बाँटने से फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी।* कुम्भ राशि : गू, गे, गो, सा, सि, सू, से, सो, द।आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। ज़रूरतमंदों की मदद करने की आपकी ख़ासियत आपको सम्मान दिलाएगी। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।*
उपाय :- मंगल रूद्र रूप है, इसलिए भगवान शिव का कोई भी मंत्र पढ़ते रहने से प्रेम सम्बन्ध अच्छे रहेंगे।* मीन राशि: दी, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची।आपके हँसी-मज़ाक़ का लहज़ा किसी दूसरे को आपकी तरह इस क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपसे उसे यह सबक़ मिलेगा कि ज़िंदगी की ख़ुशी बाहरी चीज़ों में नहीं, बल्कि ख़ुद के ही भीतर है। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाक़ात और साथ में कहीं लज़ीज़ खाना खाने के लिहाज़ से बढ़िया दिन है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है। लोगों से दूरी बनाना कई बार जरुरी होता है लेकिन उन लोगों से दूरी न बनाएं जो आपके शुभचिंतक हैं।*
उपाय :- अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद ज़रुरी है- अगर आप अनिद्रा की समस्या से जूंझ रहे हैं तो काले कुत्ते को रोटी व दूध दें।
🌞 ll~ वैदिक पंचांग ~ll 🌞
🌤️ दिनांक – 08 फरवरी 2026
🌤️ दिन – रविवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – फाल्गुन
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – सप्तमी 09 फरवरी प्रातः 05:01 तक तत्पश्चात अष्टमी
🌤️ नक्षत्र – स्वाती 09 फरवरी प्रातः 05:02 तक तत्पश्चात विशाखा
🌤️ योग – गण्ड रात्रि 12:08 तक तत्पश्चात वृद्धि
🌤️ राहुकाल – शाम 05:08 से शाम 06:33 तक
🌤️ सूर्योदय – 06:14
🌤️ सूर्यास्त – 05:31
👉 दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण- रविवारी सप्तमी (सूर्योदय से 09 फरवरी प्रातः 05:01 तक)
💥 विशेष – सप्तमी को ताड़ का फल खाने से रोग बढ़ता है तथा शरीर का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
💥 रविवार के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
💥 रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)
💥 रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)
💥 स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।

🌷 सिर में जूँ एवं लीख 🌷
1⃣ पहला प्रयोगः निबौली, सरसों कि तेल लगाने से अथवा अरीठे का फेन लगाने से जूँ और लीखें मर जाती हैं।
2⃣ दूसरा प्रयोगः तुलसी के पत्ते पीसकर सिर पर लगा लें। तदुपरांत सिर पर कपड़ा बाँध लें। सारी जुएँ मरकर कपड़े से चिपक जाएँगी। दो-तीन बार लगाने से ही सारी जुएँ साफ हो जायेंगी।
🙏🏻 आरोग्यनिधि पुस्तक से

🌷 लक्ष्मी की चाह रखने वाले किनसे बचें 🌷
🙏🏻 भगवान श्रीहरि कहते हैं : “जो अशुद्ध ह्रदयवाला, क्रूर, हिंसक, दूसरों की निंदा करनेवाला होता है, उसके घर से भगवती लक्ष्मी चली जाती हैं |
👉🏻 जो नखों से निष्प्रयोजन तिनका तोड़ता है अथवा नखों से भूमि को कुरेदता रहता है उसके घर से मेरी प्रिय लक्ष्मी चली जाती हैं |
🌞 जो सूर्योदय के समय भोजन, दिन में शयन तथा दिन में मैथुन करता है उसके यहाँ से मेरी प्रिया लक्ष्मी चली जाती हैं |” (श्रीमद् देवी भागवत )

🌷 मृत्यु के समय 🌷
🐄 मरते समय भी गौ के गोबर का लेप करके मुर्दे को रखो ..उसकी सद्गति होगी | मरते समय जो मर जा रहे हैं उनके मुँह में तुलसी के पत्ते रखो | गाय के गोबर के कंडे का धुआं करो तो उसके बैक्टेरिया दूसरे को नहीं सताएँगे |
~ पंचांग ~
🙏🏻🌷🌻🌹🍀🌺🌸🍁💐🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *