23 जून शुक्रवार का राशिफल एवम पंचांग

मेष:आज परिस्थिति तथा समय में तालमेल बिठाकर कार्य करने में सक्षम रहेंगे। माता-पिता बुजुर्गों तथा जीवनसाथी के प्रति मन में सेवा भाव बना रहेगा। विद्यार्थी तथा युवा अपने अध्ययन तथा कैरियर के प्रति पूरी तरह फोकस रहेंगे। उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। हल्की थकान महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष:आज कार्यक्षेत्र में उन्नति से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी प्रकार का ठोस निर्णय लेते समय उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करना अति आवश्यक है। कामकाज को लेकर की गई यात्राएं सफल रहेंगी। नौकरी से संबंधित परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। मान सम्मान बढेगा।

मिथुन: आज जो काम पिछले कुछ समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। इस समय कोई नई उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है, और आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। धर्म कर्म में रूचि बढेगी।

कर्क:आज का दिन मनोनुकूल रहेगा । व्यापार में विस्तार की योजनाओं को मूर्तरूप देने का उचित समय है। फिजूलखर्ची पर जरूर नियंत्रण रखें। किसी अपरिचित इंसान की बातों में आने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बने हुए हैं। घर – सामाज मे इज्ज्त बढेगी।

सिंह:आज संतान की शिक्षा या कैरियर से संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पैतृक संपत्ति या किसी भी प्रकार का विवाद आज किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का उचित समय है। घर के सदस्य की दिक्कतों को हल करने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या:आज का दिन मिला जुला रहेगा । कार्यक्षेत्र में कोई चुनौती सामने आ सकती है। खुद को साबित करने के लिए मेहनत की जरूरत हो सकती है। इस समय बिजनेस को लेकर जो योजना चल रही थी, वो और टल सकती है। नौकरी में अपने उसूलों और सिद्धांतों के साथ बिल्कुल भी समझौता ना करें। धन लाभ की पूरी सम्भावना है।

तुला:आज आप अपने सकारात्मक दृष्टिकोण द्वारा किसी भी समस्या का हल ढूंढने में सक्षम रहेंगे। संतान संबंधी भी कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा प्राप्त होगी। घर की देखरेख और पारिवारिक लोगों के साथ में उचित समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृश्चिक:आज कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम शुरू करने से काफी हद तक सफलता मिल सकती है। अपने टैक्स संबंधी सभी कामों को पूरा रखें। अगर आप राजकीय सेवा क्षेत्र में है तो पब्लिक के साथ व्यवहार करते समय सावधानी रखने की आवश्यकता है। बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्धों में मधुरता आएगी।

धनु:आज आय के नए स्रोत बनने के उचित योग बन रहे हैं। कारोबार में कोई उपलब्धि मिलने पर ज्यादा सोच-विचार ना करके तुरंत उस पर अमल करें। नौकरी में छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती है। बॉस तथा वरिष्ठ अधिकारियों की मदद से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे। आध्यात्मिक विषयो में वृद्धि होगी।

मकर:आज आप किसी भी परिस्थिति में कार्य को पूरा करने की क्षमता रखेंगे। समाज तथा परिवार में मान-सम्मान तथा प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यवहार कुशलता का सकारात्मक प्रभाव सम्मान में बढोतरी करेगा तथा परिवार में परस्पर प्रेम व सौहार्द बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कुंभ:आज योजना अनुसार कार्य करने में सफलता मिलेगी। मशीनरी तथा तकनीकी कार्यों से संबंधित व्यवसाय में कामयाब रहोगे। अपनी कार्यप्रणाली तथा व्यस्तता संबंधी योजनाओं को किसी के समक्ष जाहिर ना करे। ऑफिस में आपकी किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन:आज घर में किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। तथा किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह-मशविरा होने से कोई समाधान भी मिलेगा। कोर्ट-कचहरी संबंधी जो मामले पिछले काफी समय से लंबित चल रहे थे, उन पर आज काम करने का उचित समय है। सामाजिक दायरा बढेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।
🌞ll ~ वैदिक पंचांग ~ll🌞*
🌤️ दिनांक – 23 जून 2023
🌤️ दिन – शुक्रवार
🌤️ विक्रम संवत – 2080
🌤️ शक संवत -1945
🌤️ अयन – दक्षिणायन
🌤️ ऋतु – वर्षा ॠतु
🌤️ मास – आषाढ
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – पंचमी शाम 07:53 तत्पश्चात षष्ठी
🌤️ नक्षत्र – मघा पूर्ण रात्रि तक
🌤️ योग – वज्र 24 जून प्रातः 04:32 तक तत्पश्चात सिद्धि
🌤️ राहुकाल – सुबह 11:00 से दोपहर 12:41 तक
🌞 सूर्योदय-05:15
🌤️ सूर्यास्त- 06:22
👉 दिशाशूल- पश्चिम दिशा में
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
🔥 *विशेष –  पंचमी को बेल खाने से कलंक लगता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*

देवी की ऐसी तस्वीर घर मे रखने से धन की कभी कमी नही होगी | यह उपाय करने से दुर्गति से रक्षा होगी⤵️

🌷 लक्ष्मी प्राप्ति में सावधानी 🌷
💐 फूलों को पैरो तले नहीं आने देना चाहिए, अन्यथा लक्ष्मीजी नाराज़ हो जाती हैं l

🌷 वास्तु शास्त्र 🌷
🏡 19 जून से 27 जून तक गुप्त नवरात्रि पर्व है। इस दौरान देवी की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है। वास्तु में ऐसी कई वस्तुएं बताई गई हैं, जिनका खास संबंध किसी विशेष देवी-देवता या दिन से माना जाता है। वास्तु के अनुसार, देवी से संबंधित ये 5 चीजें नवरात्रि के दौरान घर में लाई जाएं तो देवी प्रसन्न होती हैं और घर-परिवार पर देवी की विशेष कृपा बनी रहती है।
पाना चाहते हैं देवी की विशेष कृपा तो नवरात्रि के दौरान घर में रखें ये 5 चीजें
1⃣ कमल का फूल या तस्वीर
कमल का फूल देवी लक्ष्मी को विशेष रुप से प्रिय है।नवरात्रि के दौरान यदि घर में कमल का फूल या उससे संबंधी कोई तस्वीर लगाई जाए तो देवी लक्ष्मी की कृपा घर-परिवार पर हमेशा बनी रहती है।
2⃣ चाँदी या सोने का सिक्का
नवरात्रि के दौरान घर में चाँदी या सोने का सिक्का लाना अच्छा माना जाता है। सिक्के पर यदि देवी लक्ष्मी या भगवान गणेशजी का श्रीचित्र अंकित हो तो और शुभ होगा।
3⃣ देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर
घर में हमेशा धन-धान्य बनाए रखना चाहते हैं तो नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में लाएँ जिसमें कमल के फूल पर माता लक्ष्मी बैठी दिखाई दे रही हो, साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो।
4⃣ मोर पंख
देवी के सरस्वती स्वरूप में देवी का वाहन मोर माना जाता है, इसलिए नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख ला कर उसे मंदिर में स्थापित करने से कई फायदे होते हैं।
5⃣ सोलह श्रृंगार का सामान
*नवरात्रि के दौरान सोलह- श्रृंगार का सामान घर लाना चाहिए और उसे घर के मंदिर में स्थापित कर देना चाहिए। ऐसा करने से देवी माँ की कृपा हमेशा घर पर बनी रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *