प्रदेश भाजपा का स्नेह मिलन समारोह 15जुलाई को,नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी करेंगे विधिवत पदभार ग्रहण

रांची: नव नियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 15जुलाई को विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने स्नेह मिलन समारोह का आयोजन करने का फैसला लिया है। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई,राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती आशा लकड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव,केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने दी।
डॉ वर्मा ने बताया कि 15जुलाई को हरमू रोड स्थित कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में प्रदेश भाजपा द्वारा स्नेह मिलन समारोह 10.30बजे पूर्वाह्न में आयोजित है।
उन्होंने बताया कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश जी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी जी को विधिवत पदभार ग्रहण कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *