31मई 2022 का राशिफल एवम पंचांग,जानिए आज आपके भाग्य में क्या अच्छा है…

मेष- श्रेष्ठ कार्या से जुड़ेंगे. घर में हर्ष आनंद का वातावरण रहेगा. आर्थिक मामलों को गति देंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. धन-धान्य में वृद्धि होगी. अवसरों का लाभ उठाएंगे. रक्त संबंधों में रुझान रहेगा. भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे. कुटुम्बियों का साथ पाएंगे. बचत बढ़ेगी. संस्कारों को बढ़ावा देंगे. अतिथियों का आगमन होगा. उत्सव आयोजन से जुड़ेंगे. लाभ संवार पर रहेंगे.

वृषभ: वाणिज्यिक कार्यों में गति आएगी. लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे. समय प्रबंधन बढ़ाएंगे. बात मजबूती से रखेंगे. साहस संपर्क बढ़ेगा. करियर व्यवसाय बढ़त पर रहेगा. योजनाओं पर फोकस बढ़ाएंगे. चहुंओर सफलता के संकेत हैं. परंपरागत कार्यों को बढ़ावा देंगे. भव्यता पर जोर रहेगा.

मिथुन:मिथुन राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। कामकाज हो या पारिवारिक सुख के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा। अच्छा धन लाभ होगा। परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आप अपनी चालाकी के साथ आज काम को अंजाम देंगे। लाभ एवं सफलता का सुख हासिल होगा।

कर्क: कर्क राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज पूरा दिन तरोताजा रहेंगे, नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक कलह खत्म होगी और दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है। कामकाज में अच्छा धन लाभ होगा। धन का संचय भी कर सकते हैं। आपके लिए सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी।
कन्या: गणेशजी कन्या राशि वालों से कह रहे हैं कि आज पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आज आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिती अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं। आज भाग्य आपके साथ है।

सिंह: गणेशजी सिंह राशि वालों से कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है, मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे। आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतरीन होगा।
तुला: तुला राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा, संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत ना हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें। आज के दिन आपको अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा। आपकी जिद्द परिवार को परेशान कर सकती है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज का दिन चुस्ती-फुर्ती भरा रहेगा। कामकाज में मेहनत का फल आज अवश्य मिलेगा। किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। परिवार का स्नेह और सहयोग मिलेगा। आज आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे।

धनु: गणेशजी धनु राशि वालों से कह रहे हैं कि आज भाग्य आपके साथ है। कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है। आपके अंदर बोलने की कला है, जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी। छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा। आप आज कामकाज में मन लगाकर काम करेंगे तथा किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा।

मकर: मकर राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे, भाग्य आपके साथ है। कामकाज में जोश देखने को मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने मित्र या परिचित से आज आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी। दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

कुंभ: कुंभ राशि वालों से गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन कार्यक्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपके सभी काम सफल रहेंगे। आज का दिन रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा, धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे। अपने पुराने मित्र से आज वार्तालाप हो सकती है। परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है।

मीन: गणेशजी मीन राशि वालों से कह रहे हैं कि आज मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे। कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आपके मन में आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी।

पंचांग मई 31 2022, मंगलवार

विक्रम संवत – 2079, राक्षस

शक सम्वत – 1944, शुभकृत्

पूर्णिमांत -ज्येष्ठ

अमांत -ज्येष्ठ

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष अमावस्या दिन है. सूर्य वृषभ और चन्द्रमा मई 31, 11:30 PM तक वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि में संचरण करेगा.

आज का पंचांग

शुक्ल पक्ष प्रतिपदा  

रोहिणी व्रत

नक्षत्र: रोहिणी

आज का दिशाशूल:उत्तर दिशा

आज का राहुकाल: 3:44 PM – 5:24 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 5:45 AM

सूर्यास्त – 7:04 PM

चन्द्रोदय – May 31 6:03 AM

चन्द्रास्त – May 31 8:04 PM

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 11:57 AM – 12:51 PM

अमृत काल – 06:27 AM – 08:14 AM, 03:07 AM – 04:55 AM

ब्रह्म मुहूर्त – 04:08 AM – 04:56 AM

योग

धृति – May 30 11:38 PM – Jun 01 12:33 AM

शूल – Jun 01 12:33 AM – Jun 02 01:34 AM

द्विपुष्कर योग – May 31 07:19 PM – Jun 01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *