15 को विद्यापति स्मारक समिति का कार्यालय में होली मिलन समारोह का होगा आयोजन

रांची :  विद्यापति स्मारक समिति  कार्यालय में 15 मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को लेखानंद झा की अध्यक्षता में हुई समिति सदस्यों की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। होली मिलन समारोह में रांची के मशहूर कीर्तन मंडली निर्भय झा एंड कंपनी की ओर से होली मिलन समारोह में भजन कीर्तन एवं फगुआ गीत का कार्यक्रम होगा। साथ ही साथ होली के पकवान मालपुआ ,ठंडाई, भांग आदि का वितरण प्रसाद के रूप में सभी को दिया जाएगा
बैठक में महासचिव उदित नारायण ठाकुर संयुक्त सचिव जयंत झा, ज्ञानदेव झा, अशोक मिश्रा, निरभय कांत झा, श्रीराम मिश्रा शिवराम  मिश्रा संतोष मिश्रा ,रोहित चौरसिया, डॉ पंकज कुमार राय आदि ने भाग लिया।  यह जानकारी विद्यापति स्मारक समिति के संयुक्त सचिव जयंत झा ने दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *