बड़कागांव प्रखंड के 84 गांवों में धूमधाम से मनाई गई होली, विधायक अम्बा प्रसाद हुई शामिल

बड़कागांव (हजारीबाग ): प्रखंड के 84 गांवों में रंगो का त्यौहार होली काफी धूमधाम के साथ मनाई गई। कई गांव में होलिका दहन की गई और लोग होली को लेकर लोग शनिवार सुबह से ही तैयारी में जुट गए थे।सभी के घरों में स्वादिष्ट पकवान के साथ भोजन बनाया गया लोगों ने जमकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।हिंदू पंचांग के अनुसार यह नए वर्ष का आगमन पर लोगों ने खूब अबीर गुलाल लगाएं गिले-शिकवे दूर करते हुए गले मिले और होली का जश्न मनाया। वही बड़कागांव होली को यादगार बनाने के लिए बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने शनिवार देर शाम तक बड़कागांव प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों के साथ खूब होली खेली।विधायक ने बड़कागांव मध्य पंचायत अंबेडकर मोहल्ला समेत कई गांव में लड़कियों के द्वारा होली पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच कर होली गीत पर खूब डांस की और लोगों की उत्साह को बढ़ाया। वही होली त्यौहार में टिकरी टांड एवं कुमहरडीहा में होली में मटका फोड़ के साथ 10 साल तक बच्चों तथा बच्चीयों का कुर्सी दौड़, महिलाओं का सुई धागा वह किर्तन भजन के अलावे कई ओर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मटका फोड़ में गांव के कई युवा ग्रुप ने भाग लिया जिसमें टिकरी टांड़ में रंजीत साव साव एवं कुमहरडीहा के टिम ने बाजी मारी।होली त्यौहार को देखते हुए प्रखंड मे शांति व्यवस्था को लेकर बड़कागांव अंचलाधिकारी प्रभात भूषण सिंह,एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, इंस्पेक्टर श्याम चंद्र सिंह थाना प्रभारी गौतम कुमार ,कला थाना प्रभारी मणिलाल सिंह, एएसआई अजीत कुमार सिंह, रुस्तम अली, आनंद मोहन के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी ने अपने अपने कार्य क्षेत्र में दिन भर भ्रमण करते नजर आए और विधि व्यवस्था का जायजा लेते रहे ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे। शांतिपूर्वक संपन्न होने पर प्रशासन ने बड़कागांव वासियों को धन्यवाद दिया है।होली कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्थानीय विधायक अम्बा प्रसाद, जिप सदस्य टूकेश्वर प्रसाद , शशि कुमार मेहता, बैजनाथ महतो, सुभाष सिंह मनोज कुमार रंजीत कुमार ,उपेंद्र कुमार ,विरेंद्र प्रसाद, कृष्णा राम, धर्मनाथ महतो, कुलेश्वर महतो के अलावा कई लोग घूम घूम कर लोगों को अबीर गुलाल लगाए और टिकरी टांड में मटका फोड़ में मुख्य रूप से प्रभु साव, घनश्याम साव, जितेंद्र कुमार साव, कैलाश कुमार,अनिल राम, संजय साव पूर्व मुखिया प्रत्याशी चंद्रिका साव, बसंती देवी, सुनीता देवी,रेखा देवी,बुलक महतो, सुरेंद्र साव के अलावे सैकड़ों लोग शामिल थें। वहीं तलसवार पंचायत समाजसेवी रंजीत साव, आनन्द प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र कु साव,राजु कुमार, प्रवीण कुमार कुशवाह अपने क्षेत्र के लोगों के साथ होली खेलते नजर आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *