लोकआस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद करे हेमंत सरकार :दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने गुरुवार को हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया। श्री प्रकाश राज्य सरकार द्वारा सरहुल एवम रामनवमी की शोभायात्रा में संख्या एवम डीजे बजाने को लेकर लगाये गए प्रतिबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
उन्होंने कहा सरहुल एवम रामनवमी झारखंड की जन भावनाओं से जुड़ा पर्व है। यह उल्लास और उत्साह के साथ जनभागीदारी से मनाए जाने वाला पर्व है।
कहा कि कोरोना के कारण विगत दो वर्षों से जनता इन पर्वों को बड़े पैमाने पर मनाने से वंचित रही है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण थम जाने के कारण जनता में अपूर्व उत्साह और उमंग है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार द्वारा बाजा बजाने से रोकने, और भीड़ की संख्या को भी 100 तक सीमित किये जाने का निर्णय अव्यवहारिक और जनविरोधी है।
उन्होंने कहा कि सरकार के ऐसे तुगलकी फरमान से जनता ऊब चुकी है। राज्य सरकार को लोकआस्था ,संस्कृति ,पर्व ,त्योहारों पर फैसला लेने से पहले जन भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकार अगर अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए जनभावनाओं और परंपराओं के अनुरूप सरहुल और रामनवमी शोभायात्रा को निकाले जाने की अनुमति प्रदान करे। अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन केलिय बाध्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *