तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना बेहद सरल….

भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन बाबा भोले की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। तमाम देवी-देवताओं के मुकाबले शिव की साधना बेहद सरल है। भगवान शिव सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं। शिव जी मात्र एक लोटा जल और सच्ची भक्ति ही प्रसन्न हो जाते हैं। यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ कहा जाता है। शास्त्रों में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ आसान उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होती हैं। तो चलिए जानते हैं भगवान शिव की पूजा किस विधि से करने पर हमें शीघ्र फल की प्राप्ति होगी…
हिंदू धर्म में मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ जिस पर मेहरबान हो जाते हैं, उसकी सभी मनोकामना पूरी कर देते हैं। ऐसे में आज उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप गन्ने के रस से शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से शीघ्र विवाह का संयोग बनता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
धन संबंधी समस्या है तो उसे दूर करने के लिए सोमवार को शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। साथ ही कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करने से घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। इसके अलावा पितृ दोष के प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *