रामगढ़ उप चुनाव: मैदान में 20खिलाड़ी,किसके सिर पर सजेगा ताज !

रामगढ़: रामगढ़ विधानसभा चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दस फरवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है।जिसके बाद यह साफ हो जाएगा की कौन इस चुनाव मैदान में रहेगा और कौन नहीं।लेकिन फिलहाल 20खिलाड़ी मैदान है।
उप चुनाव में मुख्य मुकाबला यूपीए और एनडीए प्रत्याशी के बीच रहेगा। यूपीए की तरफ से विधायक ममता देवी के पति बजरंग कुमार महतो हैं तो एनडीए की प्रत्याशी सुनीता चौधरी हैं।
रामगढ़ उप चुनाव सीएम हेमंत सोरेन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है। यदि रामगढ़ उप चुनाव में यूपीए के प्रत्याशी हार जाते हैं तो महागठबंधन की सरकार पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो जायेगा। खासकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं पर भी सवाल हो जायेगा। वैसे झारखंड में बीते तीन साल के दौरान हुए सभी उप चुनाव में यूपीए के प्रत्याशी ने ही जीत दर्ज किया है। रामगढ़ उप चुनाव में राज्य सरकार अपनी पूरी ताकत लगा देगी। वहीं एनडीए के प्रत्याशी सुनीता चौधरी को जिताने के लिए आजसू और भाजपा के कार्यकर्ता लगातार कैंप कर रहे हैं। आजसू के साथ अब लोजपा भी आ गया है। प्रदेश कांग्रेस का पूरा कुनबा रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में जनसंपर्क कर बजरंग महतो के लिए वोट की अपील कर रहे हैं।
वहीं राजनीतिक जानकारों की मानें तो रामगढ़ उप चुनाव एनडीए और यूपीए दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। हालांकि इसमें किसी के जीतने और हारने से हेमंत सोरेन सरकार पर कोई असर पढ़ने वाला नहीं है। यह उप चुनाव मिशन 2024 का सेमीफाइनल माना जा सकता है। इसलिए यूपीए और एनडीए किसी भी हद से गुजर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *