स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहुंचे चतरा,घटना स्थल का भी लिया जायजा,परिजनों से की मुलाकात

रांची: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी मंगलवार को चतरा सदर अस्पताल पहुंचे। चतरा के कसारी जंगल में एयरक्राफ्ट हादसे के बाद स्वास्थ्य मंत्री चतरा पहुंचे हैं। उन्होंने सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। मंत्री ने कहा कि चतरा जिले के सिमरिया के समीप एक चार्टर एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गया। जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार सभी की दर्दनाक मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तत्काल रेस्क्यू एंड रिकवरी ऑपरेशन चलाया गया। पीड़ितों को चतरा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। परिजनों का विलाप और उनकी पीड़ा ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि रातों-रात लगभग 400 किलोमीटर की यात्रा कर घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। जिला प्रशासन, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं सिविल सर्जन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर यह मामला एविएशन सेफ्टी कंप्लायंस, स्टैंडर्ड फ्लाइट ऑपरेशन प्रोसीजर और एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेशन से जुड़ा प्रतीत होता है। विशेषज्ञों की टीम घटनास्थल पर पहुँच रही है। ब्लैक बॉक्स की रिकवरी कर टेक्निकल फेल्योर एनालिसिस, मौसमीय परिस्थितियों, एयर ट्रैफिक कंट्रोल कम्युनिकेशन लॉग तथा मेंटेनेंस रिकॉर्ड्स और सर्विस हिस्ट्री की फॉरेंसिक जांच की जाएगी। मैंने स्पष्ट निर्देश दिया है कि संबंधित चार्टर कंपनी के एयरक्राफ्ट रजिस्ट्रेशन, एयरवर्थिनेस सर्टिफिकेट, DGCA रेगुलेटरी कंप्लायंस, मेंटेनेंस शेड्यूल, ऑपरेशनल क्लियरेंस और पायलट फ्लाइट आवर्स की विस्तृत जांच हो। यदि किसी भी स्तर पर नेग्लिजेंस, ह्यूमन एरर या सेफ्टी प्रोटोकॉल वायलेशन पाया गया तो जिम्मेदार पक्ष पर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा विमान क्रैश हुआ है। एयर एंबुलेंस का काम होता है किसी का जान बचाना। जब जान बचाने वाले की ही जान चली गई यह चिंता का विषय है। रेड बर्ड की फ्लाइट थी जिसे झारखंड सरकार ने हायर किया था। उसके माध्यम से पेशेंट को दिल्ली ले जा रहे थे। 7:30 बजे के करीब रडार से वह हट गया था। सिमरिया के घने जंगलों में मलवा मिला। सभी मृतकों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया है। झारखंड में हॉस्पिटल बढ़िया नहीं है। अस्पताल के अभाव में पेशेंट दूसरे राज्य जाते हैं। हमारे यहां अच्छे हॉस्पिटल होते तो आज ये दिन देखना नहीं पड़ता। उन्होंने जांच का आदेश दिया है। जो भी दोषी होंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी। —————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *