एक ही परिवार के तीन सदस्यों का कार में शव मिलने से सनसनी

दिल्ली: पंजाब के पटियाला में एक फॉर्च्यूनर कार में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिले हैं। प्रॉपर्टी कारोबारी संदीप सिंह, उनकी पत्नी मनदीप कौर और 15 वर्षीय बेटे अभय के सिर पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने इसे प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है, जिसमें संदीप ने पहले अपनी पत्नी और बेटे को गोली मारी और फिर खुद को मार लिया। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।_

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *