गिरिडीह के मजदूर की कतर के दोहा में मौत

गिरिडीहः गिरिडीह के एक मजदूर की मौत कतर की राजधानी दोहा में हो गई है। मजदूर का नाम गोविंद महतो था। वह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घाघरा का रहने वाला था। पिता का नाम स्व. पति महतो था। मरने वाले की उम्र लगभग 43 वर्ष थी। दो माह पहले वह एलएंडटी कंपनी में काम करने के लिए दोहा गया हुआ था। कंपनी प्रबंधन का दावा है कि गुरुवार को हार्ट अटैक होने से मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद मामले की सूचना पीड़ित परिवार को दी गई।गोविंद महतो के घर में पत्नी बसंती देवी और 4 बच्चे हैं। इसमें 21 वर्षीय पुत्री देवंती कुमारी,18 वर्षीय पुत्री उमा कुमारी,15 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार तथा 12 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *