उपायुक्त ने कृषि, भूमि संरक्षण एवं आत्मा विभाग की समीक्षा कर किसानों के हित में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

खूँटी : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मो० जावेद हुसैन की अध्यक्षता में कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग एवं आत्मा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान खाद एवं बीज विक्रेताओं के साथ भी विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने सभी खाद एवं बीज विक्रेताओं को समय पर यूरिया का उठाव सुनिश्चित करने तथा ई-पॉस मशीन के माध्यम से किसानों को खाद एवं बीज का वितरण पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीलरों द्वारा खाद एवं बीज वितरण के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया, जिस पर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने कृषि, भूमि संरक्षण एवं आत्मा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।ㅤ

उपायुक्त ने सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रहकर किसानों से नियमित संवाद स्थापित करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिया। ㅤ

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं खाद/बीज विक्रेता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *