मुरहू में चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट संपन्न, 85 टीमों ने दिखाया जलवा

खूंटी : मूरहू प्रखंड के हेठगोवा पंचायत अंतर्गत डोंडा गांव में चार दिवसीय हॉकी टूर्नामेंट का सफल आयोजन किया गया। इस भव्य प्रतियोगिता में कुल 85 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।फाइनल मैच का शुभारंभ जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि – “खेल ऐसा माध्यम है, जो महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह केवल मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि प्रतिभा को निखारने का मंच है।”टूर्नामेंट के पहले मैच में गोवा और बुरूटोला की टीमें आमने-सामने हुईं। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर रहीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में बुरूटोला ने 4-3 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में चेन्डागुटु की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए बुरूहातु को 1-0 से मात दी।प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेल समिति डोंडा के मनसा ओड़ेया, बंटी ओड़ेया, सैनिका ओड़ेया, कोलय ओड़ेया, सीनू ओड़ेया, किसल ओड़ेया, बिरसा ओड़ेया, पाकु ओड़ेया, लालू राम ओड़ेया, राम ओड़ेया, सैनिका बोदरा, कुंवर सिंह मुंडरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *