झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन

रांची। झारखंड और असम के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को निधन हो गया।उन्होंने शनिवार को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में आखिरी सांस ली। उम्र जनित बीमारियों के कारण उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। सैयद रजी 83 साल के थे। सैयद सिब्जे रजी का जन्म 7 मार्च 1939 को उत्तर प्रदेश के रायबरेली में हुआ था। कांग्रेस पार्टी से उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। सैयद सिब्ते रजी ने झारखंड और असम के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवा दी थी। वे छात्र जीवन से ही राजनीति में जुड़ गए थे। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है। बताते चलें कि 1971 में उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये। उसके उपरांत 1980-1985, 1988 -1992, 1992-1998 तक तीन बार राज्यसभा के सदस्य रहे। उनके राजनीतिक अनुभव को देखते हुए असम और झारखंड के राज्यपाल बनाये गये, जो 2004-2009 तक रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *