शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ ने दुख व्यक्त किया, दी श्रद्धांजलि
रांची : झारखंड के स्कूली शिक्षा मंत्री रामदास का बीते शुक्रवार की रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहीं उनके निधन पर झारखंड में शोक की लहर है। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री बैद्यनाथ राम ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय रामदास सोरेन का जीवन संघर्षमय रहा है। वे संघर्ष के बाल पर विधायक बने और फिर राज्य के स्कूली शिक्षा मंत्री बने। उनके निधन से पार्टी में अपुरणीय क्षति हुई है।
पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने कहा कि बहुत कम समय में उन्होंने राज्य में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया था। इसमें नए नए सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे थे। लेकिन, अचानक उनका इस तरह निधन हो जाएगा,किसी न सोच भी नहीं होगा। उनकी कमी पार्टी और राज्य को हमेशा खलेगी।
उन्होंने कहा कि पहले हमसभी के गार्जियन दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया। उनके सदमे से अभी उबरे भी नहीं थे कि आज झामुमो के कद्दावर नेता शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया।



