खूंटी जिला झामुमो छात्र मोर्चा का गठन,डेविड हमसोय को जिला अध्यक्ष की जिम्मेवारी

खूंटी: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने खूंटी जिला झामुमो मोर्चा का गठन कर लिया है। जिला अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष जुबैर अहमद ने केंद्रीय समिति को पूरी सूची भेजा था। केंद्रीय समिति ने इसपर विचार किया और झामुमो के केंद्रीय महासचिव बिनोद पाण्डेय ने इस पर स्वीकृति दे दी।
जिला झामुमो छात्र मोर्चा में जिला अध्यक्ष के लिए डेविड हमसोय और उपाध्यक्ष के लिए मनोज गुड़िया और दीपक लोहरा को बनाया गया है। वहीं सचिव के लिए श्याम कुमार मुंडा ,सह सचिव सलोमी होरो, कोषाध्यक्ष सीमा कुमारी को जिम्मेवारी मिली है। संगठन सचिव के लिए अनिल सांगा, रिया लूगुन। इसके अलावा सदस्य के लिए अनलेन भेंगरा, हैसल मुंडा, ग्रबियल हेरेंज,विमल सांगा और प्रकाश तिर्की को बनाया गया है। वहीं जिला झामुमो छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को जिला अध्यक्ष जुबैर अहमद ने शुभकामनाएं और बधाई दी है। साथ ही कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में युवा शक्ति को संगठन में बड़ी जिम्मेवारी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *