विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम है मन की बात: दीपक प्रकाश

रांची: भाजपा प्रदेश एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधा संवाद विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय गैर राजनीतिक संवाद कार्यक्रम है। श्री प्रकाश आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश के प्रभावशाली व्यक्त्तिव,विचार,संस्कृति,संस्कार, प्रगति को संवाद के माध्यम से दुनिया के सामने लाने का अनूठा कार्यक्रम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 30अक्टूबर 2014को विजयादशमी पर्व के शुभ अवसर पर प्रारंभ किया। निर्विघ्न रूप से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आगे बढ़ता यह कार्यक्रम आगामी 30अप्रैल रविवार को अपना 100 वें संस्करण में प्रवेश कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत की जनता इसे महोत्सव के रूप में मनाएगी। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम विश्व रिकॉर्ड बनाएगा
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सभी वर्ग,समाज, जाति,समुदाय,संप्रदाय के लोग शामिल होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम में अलग अलग स्थानों पर ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा और संसद केलिए निर्वाचित जन प्रतिनिधि,पूर्व प्रतिनिधि,पार्टी के बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में निर्धारित स्थानों ,बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में 3.50लाख बूथों पर 3.50करोड़ लोग शामिल होंगे
झारखंड के संदर्भ में उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100स्थान के हिसाब से 81विधानसभा में 8100स्थानों के अतिरिक्त 900विशेष स्थान भी निर्धारित हैं । झारखंड में कुल 9000स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित है। जिसमे समाज के अलग अलग वर्ग समूह डॉक्टर्स,वकील,प्राध्यापक, सीए, सी एस,मजदूर,छात्र,सभी सुनेंगे।

कार्यक्रम का दुनिया मानती है लोहा ,तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी हुए मन की बात कार्यक्रम में शामिल

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा दुनियां कार्यक्रम का लोहा मानती है। प्रधानमंत्री जी ने 99वें संस्करण तक कभी किसी पार्टी के नाम ,कार्यक्रम की चर्चा नहीं की। यह पूरी तरह गैर राजनीतिक संवाद कार्यक्रम है। जिसमे 2015में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हो चुके हैं। श्री ओबामा ने आलेख में इसकी प्रशंसा की थी।
कहा कि इस कार्यक्रम से भारत की लोक परम्परा,संस्कृति,सामाजिक जागरूकता के बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,स्वच्छता, खादी, कोरोना की लड़ाई,टीकाकरण,पर्यावरण संरक्षण ड्रग्स ले खिलाफ अभियान को जन जन तक पहुंचाया गया।

आईआईएम,रोहतक ने किया सर्वेक्षण

कहा कि इस अनूठे कार्यक्रम पर आईआईएम रोहतक का सर्वेक्षण कार्यक्रम के महत्व को उजागर करता है। जिसके अनुसार देश के 96%लोग मन की बात कार्यक्रम से परिचित हैं,100करोड़ लोग इसे एक बार जरूर सुन चुके हैं,23करोड़ लोग इसे नियमित रूप से सुनते हैं
कहा कि सर्वेक्षण के हिसाब से कार्यक्रम के कारण 60%लोगों ने राष्ट निर्माण के कार्यों में रुचि दिखाई है,55%लोग जिम्मेवार नागरिक बनने केलिय प्रेरित हुए हैं, 58%लोगों के जीवन में सुधार आया है73%लोगों में आशावादी दृष्टिकोण विकसित हुए है

*झारखंड भी 6कार्यक्रमों में बना मन की बात का हिस्सा जिसमे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु की चर्चा,खरसावां के हल्दी उत्पाद की चर्चा, बुंडू के बांस से बने उत्पादों की चर्चा, खिलौनों की चर्चा सहित सरायकेला खरसावां के महिला द्वारा किए गए अंगदान की चर्चा,जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

30अप्रैल के कार्यक्रम में झारखंड का चंदनक्यारी कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा।

100वें संस्करण के पूर्व संध्या पर झारखंड में 29की शाम मनेगा दीपोत्सव

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम की तैयारियों पर बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है। लोग प्रधानमंत्री जी को सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे। 29की शाम पार्टी द्वारा सभी जिला मुख्यालयों में दीपोत्सव मनाया जायेगा। लोग दीप जलाकर 100वें संस्करण का स्वागत करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रभात फेरी कार्यक्रम भी आयोजित है। सभी जिलों में दीवाल लेखन कार्यक्रम भी पार्टी द्वारा चलाया जा रहा है।

प्रमुख नेतागण होंगे शामिल

बताया कि वे स्वयं महिलौंग के 194बूथ के कार्यक्रम में शामिल होंगे जबकि नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी गिरिडीह के धनवार में,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी बर्मा माइंस जमशेदपुर में,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी हिनू में,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह जी धनबाद में,केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी जी बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 23पर कार्यक्रम में शामिल होंगी।

आज की प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री एवम मन की बात कार्यक्रम के संयोजक सुबोध सिंह गुड्डू,प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *