विद्यापति स्मारक समिति का वनभोज सह परिवार मिलन समारोह संपन्न

रांची: विद्यापति स्मारक समिति का वनभोज सह परिवार मिलन समारोह शनिवार को राजा उलातू, नामकोम में बड़े हीं धूम धाम से मनाया गया। समिति के अध्यक्ष श्री लेखानंद झा ने बताया कि विद्यापति स्मारक समिति एक धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था है, जो पिछले 42 वर्षों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा की भावना से काम करते आ रही है। समिति प्रत्येक वर्ष नए साल के उपलक्ष्य में अपने सदस्यों के साथ साथ रांची और इस राज्य में निवास कर रहे मैथिल समाज के लोगों के लिए वनभोज कार्यक्रम का आयोजन करती है। उसी कड़ी में विद्यापति स्मारक समिति ने आज राजा उलातु, नामकोम स्थित प्राकृतिक छटाओं के बीच वनभोज सह परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत समिति के सभी सदस्यगण ने इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विशेष रूप से मिथिला के सुप्रसिद्ध व्यंजनों से सुसज्जित वनभौज का आनंद सभी ने लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉक्टर बच्चा राम झा, सतीश चंद्र झा, राम झा, बिजेंद्र कुमार झा, विद्यानंद झा, संतोष झा, दिलीप झा, कमलाकांत झा, अमरेंद्र झा, संजीव ठाकुर, रविकांत झा, कृतेष झा आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *