आठ किलोग्राम अफीम के साथ पांच धराए

खूंटीः खूंटी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आठ किलोग्राम अफीम के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया तीन थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में तीन बाइक व तीन मोबाइल भी जब्त किया गया है। यह छापेमारी खूंटी, मुरहू व मारंगहादा इलाके में की गई।मुरहू थाना क्षेत्र के सिरका बारुडीह में छापेमारी कर गया मुंडा के घर से आठ सौ ग्राम अवैध अफीम के साथ एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने गया मुंडा को गिरफ्तार किया है। वहीं हेठगोवा में जांच अभियान के दौरान बाइक से अफीम बेचने जा रहे सायको थाना क्षेत्र के जिलिंगकेला निवासी निबय मुंडा को एक किलो अवैध अफीम के साथ पकड़ा गया। उसके पास से मोबाइल भी बरामद किया गया है। राधो मुंडा को दो किलो पांच सौ ग्राम अवैध अफीम व 18 हजार दो सौ रुपये के साथ पकड़ा गया है। दोनों के पास से बाइक भी जब्त किया गया है। वहीं मुरहू थाना की पुलिस ने गिडूम में छापेमारी कर विल्सन पूर्ति के घर से दो लाख रुपये नकद व पांच सौ ग्राम अफीम बरामद किया है। विल्सन पुलिस से फरार बताया जा रहा है। वहीं खूंटी थाना की पुलिस ने घाघरा गांव में छापेमारी कर डेबा मुंडा के घर से एक किलो चार सौ ग्राम अफीम बरामद किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही मारंगहादा थाना क्षेत्र के दुलमी में छापेमारी कर पुलिस ने दो किलो पांच सौ ग्राम अफीम के साथ रागो मुंडा को गिरफ्तार किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *