रांची के पर्ल अपार्टमेंट के ऊपरी मंजिल में लगी आग,लोगों के बीच हड़कंप

रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा स्थित पर्ल आर्किड अपार्टमेंट में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई।
यह आग अपार्टमेंट के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर लगी, जिससे पूरे सोसाइटी में हड़कंप मच गया।अचानक लगी आग से अपार्टमेंट में रह रहे लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी।
लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से नीचे की ओर भागे। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अपार्टमेंट के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *