वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने सफाई कर्मियों एवं मजदूरों को किया सम्मानित

रांची :झारखंड प्रदेश दैनिक साफ-सफाई घरेलू कामगार संघ ने दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को संध्या दैनिक मजदूर एवं सफाई कर्मियों के साथ दीपोत्सव का त्योहार धूमधाम से मनाया एवं सम्मान समारोह आयोजित किया।
डोरंडा महावीर मंदिर न्यास समिति धर्मशाला में आयोजित एक समारोह में दैनिक मजदूरों एवं सफाई कर्मियों के साथ मिलकर घरेलू कामगार संघ ने दीप जलाए एवं मिठाइयां खिलाई।
दीपोत्सव के इस मौके पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने सफाई कर्मियों एवं मजदूरों को सम्मानित किया एवं उन्हें नए कपड़े एवं मिठाइयां गिफ्ट के तौर पर दी।
प्रदेश कामगार संघ के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता छोटू के सौजन्य से प्रतिवर्ष दीपोत्सव का त्योहार सफाई कर्मियों एवं मजदूरों के साथ आयोजित किया जाता है, दीपावली के मौके पर परंपराओं के मातहत मिठाई व गिफ्ट देने की परंपरा रहती है इसी के मातहत ऐसे लोग जिनके बिना दीपावली और छठ महापर्व का आयोजन नामुमकिन है ऐसे लोगों को कामगार संघ के तीनों प्रमुख नेताओं के द्वारा सम्मानित किया जाता है जो काफी प्रशंसनीय है। आलोक दूबे, किशोर नामदेव एवं डा राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि पूरी राजधानी और पूरे प्रदेश को साफ सुथरा कर आम लोगों को त्योहार धूमधाम से मनाने की व्यवस्था उपलब्ध करने वाले सफाई कर्मियों के साथ त्योहार मनाना एक आत्मीय अनुभूति की प्राप्ति होती है।
वित्त मंत्री डा.रामेश्वर उरांव ने लगभग 150 सफाई कर्मियों एवं मजदूरों को सम्मानित किया एवं गिफ्ट के तौर पर उन्हें नए कपड़े एवं मिठाइयां दीं।
इस मौके पर सफाई कर्मियों एवं मजदूरों को दीपावली की बधाई देते हुए डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा हम सभी एक ही समाज के अभिन्न अंग हैं,काम सबका अलग अलग है। गांधी जी कहते थे जहां सफाई है वहीं भगवान है और सफाई कर्मियों को हमें भगवान का दर्जा देना चाहिए। सफाई कर्मी हमारे शहर, प्रांत,देश को इस लायक बनाते हैं कि त्योहार के अवसर पर देवी-देवता भी हमारे घर आते हैं यही महत्व है आपका।समय बदलता रहता है एक समय था जब छुआछूत की बीमारी थी लेकिन आज यह सब खत्म हो रहा है,आर्थिक स्थिति बेहतर होने से निश्चित रूप से बदलाव आता है।उन्होंने कहा कि त्योहार के पहले कमजोर लोगों को सम्मान देने की परंपरा रही है, साधन के अभाव में ऐसे लोगों को त्योहार के समय मदद करना चाहिए,संपन्न लोगों को गरीबों के साथ दिवाली मनाना चाहिए, धन का एक भाग उनको देना चाहिए, जिनके पास धन का अभाव है और जो उनकी सहायता करते हैं उन्हीं को धार्मिक कहा जाता है, कंजूस को धार्मिक नहीं कहा जा सकता।
डॉ रामेश्वर उरांव ने मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने आपके लिए कई योजनाएं लाई है, अगर आपको दिक्कत हो रही हो या जानकारी का अभाव हो तो हमारी मदद लें,और यह कोई औपचारिक नहीं है,मैं राशन विभाग का मंत्री हूं,राशन कार्ड बनाना और उस के माध्यम से आपको राशन लेना,धोती साड़ी लुंगी का लाभ लेना, सर्वजन पेंशन का लाभ लेना हमारे विभाग का दायित्व है।हमारी पूरी कोशिश है कि सरकारी योजनाओं का फायदा आपको दिलायेंगे,भोजन का अधिकार,वस्त्र का अधिकार,पेंशन का अधिकार,शिक्षा का अधिकार दिलाने में मदद करेंगे।
कामगार संघ के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने कहा दीपोत्सव का त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अन्याय पर न्याय एवं असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है।
कामगार संघ के प्रदेश संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि दीपावली स्वच्छता एवं पर्यावरण को साफ सुथरा रखने का भी हमें संदेश देता है ताकि बिमारियों की रोकथाम होती है और स्वच्छता के अभियान को नि:संदेह सफाई कर्मी एवं मजदूरों के बगैर संभव नहीं है।
कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा दीपोत्सव धन,सुख, संपत्ति, एश्वर्य, समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *