डोरंडा के छप्पन सेट दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन,नम आंखों से दी गई माता को विदाई

रांची : डोरंडा स्थित छप्पन सेट, कुसाई कॉलोनी, भवानीपुर, एजी कॉलोनी,मेकान सहित डोरंडा के सभी मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन बीते बुधवार विजयादशमी के दिन बटन तलाब डोरंडा में पूरे विधि विधान के साथ हो गया।


रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में छप्पन सेट मंदिर परिसर से विसर्जन शोभायात्रा निकाला गया।शोभायात्रा छप्पन सेट, गोरखा चौक, राजेंद्र चौक होते हुए बटन तलाब में पहुंचकर मां की आरती की गई एवं नम आंखों से माता को विदाई दी गई। इसके पूर्व मंदिर परिसर में मां दुर्गे की वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना एवं आरती की गई एवं सभी महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदुर एवं अबीर लगाया।आलोक दूबे ने सभी माता बहनों को मां की चुनरी भेंट किया तत्पश्चात उत्साह और उल्लास के साथ डोरंडा छप्पन सेट के महिला एवं पुरुष भक्ति गीतों पर नाचते गाते बटन तालाब पहुंचे एवं परंपरा का निर्वहन करते हुए मां को विदाई दी।मां दुर्गा से अमन ,शांति, समृद्धि, खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा एवं अगले वर्ष फिर आने का माता से आह्वान किया।
मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे ने राजधानी वासियों को दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार, दुर्गा पूजा समिति, विभिन्न धार्मिक संगठनों,जिला एवं पुलिस प्रशासन, मीडिया एवं लाखों श्रद्धालु भक्तों को बधाई दी है।
पूजा को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गौतम दूबे गोपी, कपिलदेव सिंह,अमोल कुमार,विजय गुप्ता,मनोज तिवारी,अभय सिंह, शशिकांत,मेंहुल दूबे, अश्वनी कुमार,दिलीप ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *