प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित,डीसी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

खूंटी: खूंटी लोकसभा चुनाव के लिए सात प्रत्याशियों के बीच सोमवार को चुनाव चिन्ह का आवंटन हो गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्र ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र में सात प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसमें तीन राष्ट्रीय, भाजपा से अर्जुन मुंडा और कांग्रेस से कालीचरण मुंडा ,बहुजन समाजवादी पार्टी से सावित्री देवी है। दो निर्दलीय में पास्टर संजय कुमार तिर्की और बसंत कुमार लोंगा है। वहीं क्षेत्रीय पार्टी में अर्पणा हंस और बबीता कच्छप है। भाजपा से अर्जुन मुंडा का चुनाव चिन्ह कमल फूल,कांग्रेस से कालीचरण मुंडा का चुनाव चिन्ह हाथ छाप है। वहीं क्षेत्रीय पार्टी में झापा से अर्पणा हंस का
चुनाव चिन्ह बास्केट कंटेनिंग फ्रूट्स, भारत आदिवासी पार्टी से बबिता कच्छप का चुनाव चिन्ह हॉकी एंड बाल है। निर्दलीय पार्टी में पास्टर संजय कुमार तुर्की का चुनाव चिन्ह एयर कंडीशनर और बसंत कुमार लोंगा का चुनाव चिन्ह अलमीरा है।
डीसी ने बताया कि सभी बूथों पर 15 फीट का सेड की व्यवस्था किया गया है। वहीं दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ तक ले जाने के लिए टोटो और ई रिक्सा की व्यवस्था की गई है। साथ ही साथ मूलभूत सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने कहा कि मुझे आशा है कि यहां पर बड़ी संख्या में वोटिंग होगी। साथ ही साथ वोटरों को जागरूक कर रहे हैं। ताकि मतदाता बूथों तक आसानी से आ सके। मतदाता पर्ची भी बांटा जाएगा।
डीसी ने कहा कि खूंटी में 2636 पोस्टल बैलेट की संख्या है।
अकुटनी के बाद जो संख्या थी वहीं आज भी रही। कुल सात प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *