खूंटी जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों का में निर्वाची पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

खूंटी ; जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त के निर्देश पर सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने सम्बन्धित क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ आदि उपस्थित थे। उन्होंने त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को लेकर आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली।
निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ/सीओ ने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है कि नहीं इसकी जांच की एवं संबंधित अधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया गया है कि सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित किया जाय।

आवश्यक तिथियां

  1. जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत) द्वारा प्रपत्र 5 में निर्वाचन की सूचना प्रकाशन की तारीख– द्वितीय चरण(प्रखण्ड–कर्रा, तोरपा एवं रनिया) दिनांक 20.04.2022 एवं चतुर्थ चरण(प्रखण्ड खूंटी, मुरहू एवं अड़की) 29अप्रैल

2.नाम निर्देशन करने के लिए अंतिम तारीख (पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)– द्वितीय चरण(प्रखण्ड–कर्रा, तोरपा एवं रनिया) दिनांक 27.04.2022 एवं चतुर्थ चरण(प्रखण्ड खूंटी, मुरहू एवं अड़की) दिनांक 06.05.2022

  1. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के लिए तारीख(पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)– द्वितीय चरण(प्रखण्ड–कर्रा, तोरपा एवं रनिया) दिनांक 28.04.2022 से 30.04.2022 एवं चतुर्थ चरण(प्रखण्ड खूंटी, मुरहू एवं अड़की) दिनांक 07.05.2022 व 09.05.2022
  2. अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की तारीख (पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)– द्वितीय चरण(प्रखण्ड–कर्रा, तोरपा एवं रनिया) दिनांक 2.05.2022 एवं चतुर्थ चरण(प्रखण्ड खूंटी, मुरहू एवं अड़की) दिनांक 10.05.2022 एवं 11.05.2022
  3. निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तारीख(पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य पूर्ण होने तक)– द्वितीय चरण(प्रखण्ड–कर्रा, तोरपा एवं रनिया) दिनांक 04.05.2022 एवं चतुर्थ चरण(प्रखण्ड खूंटी, मुरहू एवं अड़की) दिनांक 12.05.2022
  4. मतदान की तारीख(प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक)– द्वितीय चरण(प्रखण्ड–कर्रा, तोरपा एवं रनिया) दिनांक 19.05.2022 एवं चतुर्थ चरण(प्रखण्ड खूंटी, मुरहू एवं अड़की) दिनांक 27.05.2022
  5. मतगणना की तारीख(प्रातः 8 बजे से)– द्वितीय चरण(प्रखण्ड–कर्रा, तोरपा एवं रनिया) दिनांक 22.05.2022 एवं चतुर्थ चरण(प्रखण्ड खूंटी, मुरहू एवं अड़की) दिनांक 31.05.2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *