उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को अग्निशमन पदाधिकारी ने अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का बैच लगाया

देवघर : जिला अग्निशमन पदाधिकारी  भगवान ओझा ने उपयुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मुलाकात कर  अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का बैच लगाया। इस अवसर पर उपायुक्त ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उपायुक्त ने अग्निशमन विभाग के कार्यों की सराहना की तथा अग्निकांडो से बचाव के तौर-तरीकों के लिए आम लोगों को जागरूक करने की बात कही विदित  हो कि 14 अप्रैल 2022 से 20 अप्रैल 2022 तक राज्य में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अलावे अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा कि उपायुक्त द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत दान भी दिया गया। साथ ही ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ के तहत लोगो को इस दिशा में जागरूक किया जा रहा है कि आग लग जाने पर उस पर कैसे काबू किया जाय साथ ही सुरक्षा के क्या मानक होना चाहिए आदि बातों की जानकारी दी जा रही हैं। आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान में मौसम बहुत गर्म है ऐसे में थोड़ी सी भी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती हैं। किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में जान-माल की नुकसान ना होने पाए इस हेतु अग्निशमन सेवा सफ्ताह के माध्यम से लगो को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न सरकारों कार्यालयों, विधालयो, होटलों में जाकर लोगो/छात्र-छात्राओं/शिक्षकों में जागरूकता फैलाई जा रही है। साथ ही अग्नि कांड की रोकथाम, अग्निकांड से होने वाली क्षति व इससे कैसे बचा जा सकता है पर विस्तार से जानकारी दी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *