शिक्षित युवाओं का पार्टी से जुड़ना राज्य के लिए शुभ संकेत : सुदेश महतो

रांची: आजसू पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में हजारीबाग लोकसभा एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार और ‘जागो झारखंड यात्रा’ के संयोजक मनमंत बैश ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली। पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और महासचचिव संजय मेहता ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया।
मीडिया को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि शिक्षित युवाओं का पार्टी से जुड़ना राज्य के लिए शुभ संकेत है। आजसू युवाओं की पार्टी है और युवा भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। वर्तमान परिस्थितियों में झारखंड को नई राजनीतिक चेतना और जनआंदोलन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव का पर्व नहीं, बल्कि सतत संघर्ष का मैदान है, जहां कार्यकर्ताओं को जनमुद्दों पर लगातार लड़ना होता है।
उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर क्षेत्र में व्यवस्था चरमराई हुई है। रोजगार, नियोजन, कानून-व्यवस्था और पलायन जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है। लाखों रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती का कोई ठोस रोडमैप नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *