डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से मिला अभाविप रांची का प्रतिनिधिमंडल

रांची: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपतियों से मुलाकात कर छात्र संबंधी विषयों एवम परिसरों में अभाविप की आगामी गतिविधियों के संदर्भ में में ज्ञापन सौंपा ।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे महानगर मंत्री तुषार दुबे ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति से इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज में नए छात्रों का नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ करने , रांची विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों एवं डीएसपीएमयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के संबध में अंतिम वर्ष के छात्रों की असमंजस्ता को दूर करने के लिए सेमिनार कराने, खिलाड़ियों के लिए खेल के उचित अवसर एवं सामग्री प्रदान करने आदि विषयों पर चर्चा की गई। नगर सह मंत्री रौशनी मुंडा ने परिसरो मे छात्राओं के लिए मिशन साहसी गतिविधि के सन्दर्भ में बताया की मिशन साहसी के तहत छात्राओं को परिसर की ओर से निशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रदेश मीडिया संयोजक गुड्डू राय ने बताया कि अभाविप की ग्रीष्मकालीन गतिविधियों में परिसरों में छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन एवं भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से अभाविप रांची विश्वविद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के परिसर में सकोरा अभियान के निमित्त पशु पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था हेतु सकोरा लगाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में प्रकृति एवं पशु पक्षियों के प्रति प्रेम एवं संवेदना का भाव जागृत करना है।
अभाविप के प्रतिनिधि मंडल में केंद्रीय कार्य समिति सदस्य दिशा दित्या, महानगर सह मंत्री शिवम लोहरा एवं रौशनी मुंडा, नगर छात्रा सह प्रमुख संजना राज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साक्षी कुमारी भगत, खेलो भारत सयोंजक गोपाल चौहान ,गौतम कुमार, सुनील कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *