राजधानी पटना समेत पूरे जिले में शराब माफियाओं को धर दबोचें : डीएम

पटना। राजधानी पटना समेत पूरे जिले में शराब माफियाओं को किसी भी कीमत पर धर दबोचे!कोई भी माफिया बचना नहीं चाहिए?उक्त बातें पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कही।वे शुक्रवार को मद्य-निषेध व उत्पाद से संबंधित मामलों की समीक्षात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अफसरों को जब्त शराब का अविलंब विनष्टीकरण व जब्त वाहनों के लंबित अधिहरण का प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने व विधिवत मूल्यांकन एवं नीलामी करने का निर्देश दिया।डीएम ने सभी एसडीओ व एसडीपीओ को संयुक्त रूप से लंबित मामलों की थानावार समीक्षा कर त्वरित गति से निष्पादित कराने का निर्देश दिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शराब माफियाओं के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई करें। शराब की जप्ती ज्यादा-से-ज्यादा करें। चेकपोस्ट को क्रियाशील रखें!वहीं स्वयं वरीय अफसर इसकी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि पूर्ण मद्य निषेध वाले राज्य में शराब से संबंधित किसी भी तरह की अनियमितता व मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषी व्यक्तियों चाहे वे कोई भी हों?उसके विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त समीक्षात्मक बैठक में

 डीएम द्वारा मद्यनिषेध व उत्पाद मामलों में प्रगति की बिन्दुवार विस्तृत समीक्षा की गयी गई। शराबबंदी अभियान के तहत वाहनों की नीलामी, राजसात, अभियोग/जप्त शराब की विवरणी व विनष्टीकरण से संबंधित  प्रतिवेदन की समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि मद्य-निषेध अभियान का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें। लंबित मामलों को उच्च प्राथमिकता के आधार पर अभियान चलाकर निष्पादित करें। अधिकारियों को नियमित छापामारी, गिरफ्तारी एवं जप्ती करने का निर्देश दिया गया।डीएम ने कहा कि

शराब माफिया, बालू माफिया, भू-माफिया, मद्य निषेध के संगठित गिरोहों व गैरकानूनी आर्थिक गतिविधियों व अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध सीसीए सहित विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत का अनुसरण किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *