सरकार पहुंची आपके द्वार, ग्रामीण ले योजनाओं का लाभ : विधायक 

रजरप्पा :चितरपुर प्रखंड के मारंगमरचा स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन मे मुख्य अतिथि के रूप में रामगढ़ विधायक ममता देवी व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ जिप अध्यक्ष सुधा देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष जकाउल्लाह, बीडीओ उदय कुमार, सीओ तृप्ति विजया कुजूर, मुखिया बसंती देवी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।  इस दौरान  ग्रामिणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। इसके अलावा वृद्ध महिला व पुरुषों के बीच कंबल के अलावे धोती साड़ी व लुंगी का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ लेकर सभी लोग स्वावलंबी बन सकते हैं। मौके पर डीएसओ सुदर्शन मुर्मू, बीपीओ कामाख्या प्रसाद,  प्रखंड कृषि  पदाधिकारी अनिल महतो, पंचायत सचिव ब्रम्हानंद पाठक, सुमित सिन्हा, महेश प्रजापति, सिकंदर अंसारी, रविंद्र महतो, नेमचंद करमाली, रोजगार सेवक मो इकरामुल, कुमार विवेक के अलावे झामुमो नेता चित्रगुप्त महतो, जगरनाथ महतो, मो शकील, कांग्रेस नेता लक्ष्मण महतो, सुधीर मंगलेश, बजरंग महतो, लुमनाथ महतो सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *